बारिश से खुद को बचाने का प्रयास करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने बताया कि आगामी दो दिनों के लिए दिल्ली में मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी। बारिश का अगला दौर आगामी चार अगस्त से शुरू हो रहा है। वैज्ञानिक ने कहा कि दिल्ली में मानसून सीजन के दौरान बारिश सामान्य हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडराते रहे और हल्की बारिश हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए घूप निकली, लेकिन कुछ पलों में ही सूरज काले बादलों के पीछे छिप गया। शाम तक रूक- रूक कर हल्की फुहारों का दौर जारी रहा और गर्मी से राहत जारी रही।