फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया मानसून झूम के: दिल्ली में जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट, आज और कल भी बारिश के हालात; यलो अलर्ट

Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 जुलाई तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मंगलवार को बदरा झूम के बरसे हैं। मौसम ने ऐसा करवट बदली कि दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह से आसमान पर घने काले बादल छाए रहे और दोपहर तक कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। मानसून की जोरदार दस्तक ने कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। दिल्ली में दो जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में बारिश के बीच निकलते लोग। - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने रात आठ बजे तक दक्षिण-पूर्व, पूर्वी, शाहदरा, मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 85 और न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, सफदरजंग मानक केंद्र में 11.9 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1-3 और अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा।

विज्ञापन

3 of 6
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
आज से दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आठ से 13 जुलाई तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आठ और नौ जुलाई को दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह या दोपहर से पहले हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। साथ ही आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

4 of 6
दिल्ली-NCR में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
11 जुलाई तक बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 जुलाई को भी बादल छाए रहने के साथ दोपहर के आसपास हल्की बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना भी बनी रह सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश के बीच लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
शाम 5:30 बजे तक बारिश (मिमी): 
नजफगढ़ -76
रिज -50.1
पूसा -41.5
छतरपुर -41.5
आया नगर -32.6
जाफरपुर -10
पालम -15.4
लोदी रोड -13.2
जाफरपुर -14.5
मयूर विहार -19
झरोदा कलां -10
नारायणा -22
जनकपुरी -18
पूसा -37
प्रगति मैदान -10
महरौली -नौ
पीतमपुरा -0.5
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश से दिल्ली की रफ्तार थमी, कई इलाकों में लगा लंबा जाम
मंगलवार को हुई बारिश ने जहां दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और वाहनों की धीमी रफ्तार से सुबह और शाम के समय कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, धौला कुआं, नारायणा, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, नवादा, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, रोहिणी, आजादपुर, पीरागढ़ी और पंजाबी बाग शामिल रहे। कई जगहों पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें