फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: रविवार को रहा 'रवि' का प्रकोप, दो दिन आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल फिर चार दिनों तक की संभावना

Sun, 04 Sep 2022 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं। यही वजह है कि दिल्ली के अधिकांश इलाकों में पारा 37 से अधिक बना हुआ है। वहीं, कुछ इलाकों में यह 39 से भी अधिक दर्ज किया गया है। रविवार को भी तेज धूप निकली रही और लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
गर्मी से सभी हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 82 फीसदी रहा। पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मंगलवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। बुधवार से मौसम करवट ले सकता है व चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान - 27  डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:38 बजे
सूर्योदय का समय: 6:02 बजे
-दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है। सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें