फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की बारिश में झूम उठा दिल्ली-एनसीआर, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान

Thu, 18 Jul 2019 01:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
लंबे इंतजार और उमस भरी गर्मी के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम सोमवार से सुहावना बना हुआ है। तपती गर्मी के बाद अब लोग जमकर रिमझिम बरसते सावन का आनंद ले रहे हैं। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण पारा भी गिर गया है। हालांकि फरीदाबाद में यह बारिश आफत भी लाई है जहां कई रास्तों पर जलजमाव की स्थिति पैदा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। 

आगे की स्लाइड्स में देखें राजधानी की झमाझम बारिश में कैसे झूमे लोग-

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : PTI
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बता दें कि एनसीआर में काले बादलों की आंख मिचौली के बाद मंगलवार देर रात झमाझम बारिश शुरू हुई, जो लगातार बुधवार सुबह तक होती रही। लगातार हुई बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज हुआ।


 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI
मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में बारिश तेज हुई तो, कुछ जगह हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक दिल्ली में 21.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सुबह 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 31.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

4 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : PTI
दिन भर सुहाने मौसम के बाद दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बुधवार की रात बादल फिर से बरसे। इससे गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार बना रखा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : PTI
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 और 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार के बाद से दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें