दिल्ली हिंसा का शिकार एक परिवार ऐसा भी है, जहां अब सिर्फ तीन मासूम बच्चे ही बचे हैं। इन बच्चों की मां का साया पहले ही उठ चुका है। अब पिता का शव नाले में मिला है। गोकलपुरी नाले से मिला शव 26 वर्षीय सलमान का है, जिसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बड़े बच्चे की उम्र दस, दूसरे की 8 और तीसरे की सात साल है।
विज्ञापन
2 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सलमान के परिजन आरएमएल अस्पताल पहुंचे थे, जहा उन्होंने सलमान के शव की पहचान की। सलमान के परिजनों से बताया कि वह अपना फोन घर पर ही छोड़ कर चला गया था। इस कारण हमारा उससे कोई संपर्क नही हो पा रहा था। हिंसा वाली रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसके लापता होने के विषय में गोकलपुरी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
3 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से हमें जानकारी मिली कि गोकलपुरी नाले से कुछ शव मिले हैं। शवों को आरएमएल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले सलमान की पत्नी की एक हादसे में जान चली गई थी।
4 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
सलमान की मौत के बाद उसके तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। आएमएल अस्पताल में रखे पांच शवों में से दो शवों की पहचान हो गई है। इनमें एक सलमान का और दूसरा आफताब का है।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने हिंसा से एक दिन पहले ही हालात बिगड़ने के इनपुट्स दे दिए थे। स्पेशल ब्रांच ने न केवल इनपुट्स दिए थे बल्कि इसके अधिकारी हिंसा वाले इलाके में पहुंच गए थे। मगर उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने इनपुट्स को गंभीरता से नहीं लिया।