फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ताहिर हुसैन: मजदूरी करने आया था दिल्ली, 20 साल में बन गया बड़ा कारोबारी

Fri, 28 Feb 2020 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हिंसा का आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन 20 साल पहले मजदूरी करने के लिए दिल्ली आया था। कुछ साल में ही वह बड़ा कारोबारी बन गया और राजनीति में भी उसने पैठ बना ली। इसके बाद वह निगम पार्षद बन गया। 

विज्ञापन

2 of 6
ताहिर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित पौरारा गांव का रहने वाला ताहिर हुसैन करीब 20 साल पहले दिल्ली आया था। पांच भाइयों में ताहिर सबसे बड़ा है। उसका एक भाई गांव में स्कूल चलाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई
ताहिर के दिल्ली आने के कुछ समय बाद उसका पिता कल्लन सैफी परिवार के साथ दिल्ली में बेटे के पास आ गया। सूत्र बताते हैं कि अब गांव में उसके पास कुछ जमीन है। ताहिर ने गांव के अपने पुश्तैनी मकान को भी बेच दिया। 

4 of 6
ताहिर हुसैन पर लगा आरोप - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में ताहिर का कारोबार ठीक चल रहा था। इस दौरान वह राजनीति में भी हाथ आजमाने लगा। निगम पार्षद का टिकट लेकर उसने चुनाव लड़ा और जीत गया। ताहिर पर दिल्ली में हिंसा फैलाने का आरोप है और पुलिस ने उस पर हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे तफ्तीश में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
आप पार्षद ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ बृहस्पतिवार को दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया। आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने ताहिर पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arvind Kejriwal in Delhi Assembly - फोटो : ANI
वहीं, पार्टी ने भी ताहिर को निलंबित कर दिया है। जब तक उन पर लगे आरोप की जांच नहीं हो जाती और वह पाक साफ निकल कर नहीं आते तब तक प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें