उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद बुधवार को हालात में थोड़ा सुधार जरूर हुआ। हिंसा में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिनमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 41
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिले में रविवार से हो रही हिंसा में पुलिस ने अब तक 106 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके संबंध में अलग-अलग थानों में कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
3 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन घरों की छतों पर पथराव के लिए पत्थर जमा किए गए हैं, उनकी पहचान ड्रोन के जरिए कर ली गई है।
4 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंघावा ने कहा कि समय से 112 नंबर नहीं मिलता है तो लोग 011-22829334 और 011-22829335 पर फोन कर पुलिस से किसी भी तरह की मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
इन पर अपनी परेशानी बताने के साथ लोग उपद्रवियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्वी जिले में हालत पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
6 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
पूरे जिले में पेट्रोलिंग की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त कर रहे हैं। पीसीआर कॉल पर भी उनकी नजर है। रूट मार्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
8 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
उन लोगों के खिलाफ और भी सबूत हैं। ड्रोन से निगरानी के दौरान कुछ घरों की छतों पर पत्थर मिले हैं। उन्हें हटा दिया गया है। अब इनके मालिकों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
9 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद बुधवार को हालात में थोड़ा सुधार जरूर था, लेकिन पूरे ही जिले में हिंसा के निशान दिखे।
10 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
हालात कुछ ऐसे थे कि हिंसाग्रस्त इलाकों का नजारा देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। जहां-जहां बलवा हुआ वहां पूरे इलाके की सड़कें ईंटों व पत्थरों से पटी हुई थीं।
11 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी से घोंडा रोड, नूर-ए-इलाही होते यमुना विहार तक सड़क पर जगह-जगह हिंसा के निशान दिख रहे थे। यही हाल जाफराबाद, बृजपुरी, करावल नगर और वजीराबाद रोड का भी था।
12 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
यहां सड़कों पर जगह-जगह बाइक, स्कूटी, ऑटो, कार व अन्य वाहन जले हुए पड़े थे। दूसरी ओर उपद्रवियों ने जगह-जगह मकान, दुकान, धार्मिक स्थल, स्कूल, फैक्ट्री के अलावा अस्पतालों को निशाना बनाकर उन पर हमला किया हुआ था।
13 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा के दौरान बातचीत करते हुए बुजुर्गों की जुबां पर था कि ऐसे हालात तो 1992 में भी नहीं थे। सीलमपुर फ्लाईओवर से ब्रह्मपुरी रोड होते जैसे ही आगे बढ़े, तो वहां का नजारा ही कुछ और था।
14 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ दिया गया था। चुन-चुनकर कुछ खास दुकानों को निशाना बनाया गया था। ब्रह्मपुरी से आगे बढ़ते हुए बस अर्द्धसैनिक बलों के जवान ही सड़कों पर नजर आ रहे थे।
15 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने पूरी सड़क पर दुकानें लूटने के अलावा बीच सड़क पर बाकी बचे सामान को रखकर आग लगा दी थी। ब्रह्मपुरी रोड पर घोंडा चौक के पास उपद्रवियों ने ज्वेलरी की दुकानों को भी लूटा हुआ था।
16 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
आगे नूर-ए-इलाही चौक के पास तो सड़क एक फुट तक पत्थरों से अटी हुई थी। यहां से मुख्य जाफराबाद रोड (रोड नंबर-66) पर मौजपुर चौक, कर्दमपुरी व सुदामापुरी की पुलिया के पास भी कई दुकानों को निशाना बनाकर लूटा गया था।
17 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। ज्योति नगर, दुर्गापुरी चौक, गोकुलपुरी की टायर मार्केट, यमुना विहार, खजूरी खास, बृजपुरी रोड, चमन पार्क, शिव विहार, करावल नगर रोड और मुस्तफाबाद आदि इलाकों में भी सड़क पर मौजूद मकानों, दुकानों, स्कूल और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया हुआ था।
18 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा खराब हालात शिव विहार तिराहे के पास थे। यहां मदद भी बुधवार सुबह तक ही पहुंच पाई। यहां शिव विहार से पुलिस कर्मियों ने कई हिंदू लोगों के साथ मिलकर बलवे में फंसे कई मुस्लिम परिवारों को निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की।
19 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर शाम तक दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी चप्पे-चप्पे पर गश्त पर थे।
20 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार दिनभर हुई हिंसा के बाद शाम को करावल नगर के शिव विहार में एक बार हिंसा भड़क उठी।
21 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। शिव विहार-जौहरीपुर पुलिस पर मंगलवार देर रात तक हिंसा होती रही।
22 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कुछ लोग जान बचाने के लिए एक धार्मिक स्थल में घुस गए। उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को भी निशाना बनाया। लोगों ने मदद मांगी तो पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने वहां पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा।
23 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
मुस्तफाबाद में निवासी एक युवक ने बताया कि उसका भाई वहां एक धार्मिक स्थल में पनाह लिए हुए है। बार-बार पुलिस को कॉल करने के अलावा वह घर पर कॉल कर रोए जा रहा है।
24 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों का कहना था कि शिव विहार का इलाका गाजियाबाद के बार्डर से सटा हुआ है। यहां बार्डर पार कर भीड़ यहां आई और उन्होंने हिंसा की।
25 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने यहां कई मकानों व दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ करने के अलावा आगजनी की। देर रात तक पुलिस हालात पर काबू करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस पूरे इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।
26 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, करावल नगर के चांद बाग इलाके में मंगलवार को सुबह को स्थानीय पार्षद की बिल्डिंग में एक समुदाय के तीन युवकों को बंधक बनाकर हत्या की अफवाह से दूसरा समुदाय भड़क गया था।
27 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को समझाने व हालात पर नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन सब बेकार रहा। इसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
28 of 41
delhi violence
- फोटो : शुभम बंसल
हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा। इस बीच, शेरपुर चौक के पास उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया।
29 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय सम्मानित लोगों ने पुलिस के साथ इलाके में शांति बहाल करने की अपील की। इससे उस समय टकराव टल गया।
30 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में उपद्रवी फिर से जमा होने लगे। इन्हें पुलिस और सुरक्षा बलों ने हटाना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
31 of 41
Delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से पथराव, फायरिंग के साथ पेट्रोल बम भी चलने लगे। इस दौरान कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।
32 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दूसरे पक्ष ने स्थानीय पार्षद पर युवकों को बंधक बनाकर हत्या के आरोप लगाए, लेकिन पार्षद ने इससे इनकार किया। पुलिस ने भी इस वारदात की पुष्टि नहीं की।
33 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में उपद्रवियों ने एंबुलेंस नहीं जाने दिया। पुलिस ने हिंसक झड़पों में घायल लोगों को बाइक और वैन में लादकर किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया।
34 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को प्रदर्शनकारी एंबुलेंस और अन्य वाहनों को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोक रहे थे।
35 of 41
दिल्ली हिंसा
- फोटो : पीटीआई
खजूरी खास चौक पर दो गुटों के बीच हो रहे पथराव को तितर-बितर करने के दौरान कांस्टेबल अमित कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, उनके दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
36 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर हालत में उन्हें बाइक पर लादकर पास के जगप्रवेश चंदर अस्पताल ले जाया गया। अमित कुमार ने बताया कि अचानक पीछे से उनके हाथ पर हमला हुआ। उनके हांथ से जो टकराया वो पत्थर था, या कुछ और वह समझ नहीं पाए।
37 of 41
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
वहीं खुरेजी खास इलाके में ही झड़प के दौरैन गंभीर रूप से घायल हुए कैफ (उम्र-32 वर्ष) को पुलिस ने एक वैन से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
38 of 41
Delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो रिक्शा चालक कैफ अपना वाहन पार्क कर रहे थे, तभी 25 से 30 लोगों की भीड़ ने उनपर पथराव कर दिया।
39 of 41
Delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
कैफ के चेहरे और सिर के बाईं ओर गहरी चोट आई है। बंदूक की गोली से घायल एक अन्य व्यक्ति को दो लोगों ने बाइक से गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
40 of 41
violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सीपी पहुंचे खजूरी खास
स्पेशल पुलिस कमिश्नर(लॉ एंड ऑर्डर) एसएन श्रीवास्तव ने आज खजूरी खास इलाके का दौरा किया और कहा कि मैं यहां इसलिए आया हूं ताकि लोगों को आश्वस्त कर सकूं कि हम उनके साथ हैं और उनकी भलाई के लिए हैं।