फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के पास थे 100 कारतूस, पुलिस का दावा-रिश्तेदार गुलफान ने...

Wed, 03 Jun 2020 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पार्षद ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के पास 100 कारतूस थे, उनमें से 64 कारतूस और 22 खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हुए 22 खोखे कहां प्रयोग किए गए और बाकी 14 कारतूस कहां गए? इस संबंध में ताहिर हुसैन ने कोई जवाब नहीं दिया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
ताहिर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कहा कि ताहिर हुसैन के रिश्तेदार गुलफाम ने 31 जनवरी को 100 कारतूस खरीदे थे, जिनमें से पुलिस ने 7 कारतूस बरामद किए हैं। जो कारतूस बरामद नहीं हुए, उनका प्रयोग दंगे के दौरान किया गया। यह दावा दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कड़कड़डूमा जिला अदालत में दाखिल आरोपपत्र में किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई
उल्लेखनीय है कि उतर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में 23 और 24 फरवरी को सीएए और एनआरसी के विरोध में दंगे हुए थे। इस दौरान चांद बाग में भी भारी उपद्रव हुआ। इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी और पुलिस ने अब तक 700 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। 

4 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और अब तक 2500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। हाजी ताहिर हुसैन, मुस्तफाबाद विधानसभा के नेहरू विहार वार्ड से पार्षद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहिर हुसैन पर लगा आरोप - फोटो : अमर उजाला
दंगों की घटना में ताहिर का नाम आने के बाद उन्हें आम आदमी पार्टी ने निलंबित कर दिया था। ताहिर पर इंटीलेंज ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या समेत दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें