फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित शर्मा हत्याकांड: आरोपी सलमान ने किया बड़ा खुलासा, कोर्ट ने ताहिर को तीन दिन की हिरासत में भेजा

Fri, 13 Mar 2020 08:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंकित शर्मा हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली की एक कोर्ट ने आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में आरोपी ताहिर हुसैन को शुक्रवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। जबकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चांद बाग में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के दूसरे आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को सलमान को अदालत में पेश किया गया जहां उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।आरोपियों ने अंकित शर्मा के सारे कपड़े फाड़ दिए थे और चाकू व डंडों से हमला करते हुए आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के घर में ले गए थे। स्पेशल सेल सलमान से पूछताछ कर रही है। आगे पढ़िए आरोपी सलमान ने पुलिस को पूछताछ में और क्या-क्या बताया और कैसे बेरहमी से की गई अंकित शर्मा की हत्या...
 



 
विज्ञापन

2 of 5
कांस्टेबल अंकित शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने अंकित शर्मा की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा भी किया है। चांद बाग निवासी अंकित शर्मा आईबी में कार्यरत थे। उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा के बाद अंकित शर्मा का शव जौहरीपुर और भागीरथी विहार के नाले में मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
मृत आईबी अफसर अंकित शर्मा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू आदि के 400 से ज्यादा निशान पाए गए थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। मगर ताहिर हुसैन पूछताछ में अंकित शर्मा की हत्या करने की बात से इंकार कर रहा है।

4 of 5
दिल्ली हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : जी पॉल
स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में सलमान को पकड़ा है। सलमान ने पूछताछ में बताया कि कुछ लोग उसे मारते हुए ला रहे थे। उसने भी अंकित शर्मा के ऊपर चाकू से वार करना शुरू कर दिया था। उसने अंकित शर्मा के ऊपर चाकू से सात से आठ वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
काफी लोग चाकू से अंकित शर्मा पर वार कर रहे थे। स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार सलमान ने बताया कि आरोपियों ने अंकित के पूरे कपड़े फाड़ दिए थे। सलमान ने चार से पांच आरोपियों के नामों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें