उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान मारे गए आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि अंकित के शरीर पर चोटों के कुल 51 निशान पाए गए थे। इनमें से 18 चाकू से वार के थे। वहीं, शरीर के बाकी हिस्सों पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करने के 33 निशान मिले थे। इससे पूर्व शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया था उपद्रवियों ने अंकित को 400 से अधिक जगह चाकू मारे हैं।