फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: तांत्रिक कमरुद्दीन के मोबाइल से खुला गहरा राज, जादू-टोने से पहले करता था ये धंधा; Video

Sat, 14 Feb 2026 09:36 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरुद्दीन पहले चूड़ियों का कारोबार करता था, लेकिन बाद में अधिक लाभ की संभावना देखकर उसने तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की गतिविधियों में शामिल हो गया। 
विज्ञापन
1 of 5
तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार तांत्रिक कमरुद्दीन की गतिविधियों को लेकर जांच में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पांच लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर उनसे विभिन्न तंत्र क्रियाओं को अंजाम दिलवा रहा था। इन गतिविधियों के सबूत चैट लॉग और मोबाइल रिकॉर्ड से सामने आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीरागढ़ी में कार के अंदर मिली तीन लाश - फोटो : अमर उजाला
बीमारियों का इलाज करने के बहाने से आए संपर्क में
सूत्रों ने बताया कि प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, गाजीपुर और लोनी के निवासी हैं। ये लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराने के बहाने कमरुद्दीन के संपर्क में आए थे। आरोपी ने उनसे 1,100 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की रकम ली, यह कहते हुए कि यह इलाज की प्रारंभिक प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने पीड़ितों से शुरुआती तौर पर इतने रुपये लिए यदि समय रहते उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो वह बड़ी रकम ऐंठ सकता था।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
कीपैड फोन बरामद
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा एक अन्य मोबाइल नंबर भी मिला है। इससे पहले उसके पास से एक कीपैड फोन बरामद किया गया था। अब पुलिस दूसरे फोन को बरामद करने की कोशिश कर रही है, ताकि उसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके। 

4 of 5
तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
पहले वाले मकान पर लेकर गई पुलिस
पुलिस ने आरोपी को लोनी और पीरागढ़ी ले जाकर घटनास्थल का पुनर्निर्माण भी कराया। सूत्रों के मुताबिक, उसे पहले उस मकान पर ले जाया गया जहां पर अपनी गतिविधियां चलाता था। इसके बाद उसे उस स्थान पर ले जाया गया जहां से सीसीटीवी फुटेज सामने आया था और फिर पीरागढ़ी फ्लाईओवर ले जाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
चूड़ियों का कारोबार करता था कमरुद्दीन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरुद्दीन पहले चूड़ियों का कारोबार करता था, लेकिन बाद में अधिक लाभ की संभावना देखकर उसने तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की गतिविधियों में शामिल हो गया। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसके आसपास के कई लोग पहले से इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे उसे प्रेरणा मिली। अब पुलिस इस मामले में आरोपी के वित्तीय लेनदेन, मोबाइल संपर्कों और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें