फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: पति ने बीवी और दो बेटियों को इसलिए मारा, महिला ने परिवार से फोन पर कही थी ये बात

Sun, 10 Aug 2025 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में रक्षा बंधन के दिन ही पत्नी और दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी। सामने आया है कि महिला भाइयों को राखी बांधने जाने की जिद कर रही थी। गुस्से में पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसे बाद में पकड़ लिया।
विज्ञापन
1 of 13
Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों का कत्ल कर दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शहीद भगत सिंह कालोनी में रक्षा बंधन के दिन ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी जयश्री (28), बेटी इशिका (7) और अंटू (5) को मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बुलंदशहर के डिबाई स्थित औरंगाबाद में रहने वाले महिला जयश्री के परिजनों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
जयश्री और दो बेटियां के साथ प्रदीप - फोटो : अमर उजाला
महिला जयश्री के भाई चंद्रभान ने रोते हुए बताया कि हम तो राखी बंधवाने के लिए बहन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुबह ही उसकी मौत की खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ। दोनों मासूम भांजियों की मौत के बारे में सुना तो कलेजा निकलकर बाहर आ गया। 

 
विज्ञापन

3 of 13
हत्यारोपी पति प्रदीप - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बहन ने कॉल कर बताया था कि वह रक्षाबंधन पर बुलंदशहर आएगी। इकलौती बहन की मौत के बाद से जयश्री के भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। बहन की मौत की सूचना मिलते ही पूरा परिवार बुलंदशहर से दिल्ली चला आया। 
 

4 of 13
जयश्री - फोटो : अमर उजाला
'छोटी-छोटी बातों पर बहन को पीटा जाता था'
चंद्रभान ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को प्रदीप और उसके परिजनों ने परेशान किया हुआ था। छोटी-छोटी बातों पर उसको पीटा जाता। कई बार उसे मायके जाने के लिए भी मजबूर कर दिया गया। अभी दो माह पूर्व ही उसकी बहन वापस ससुराल आई थी। पति ने उसे निकाल दिया था। 
 
विज्ञापन

5 of 13
इसी मकान में रहता था परिवार - फोटो : अमर उजाला
बच्चों का स्कूल होने की बात कर ससुराल वाले खुशामद कर उसे वापस दिल्ली ले आए थे। अब जयश्री के साथ यह सलूक किया। जयश्री के भाई चंद्रभान ने बताया कि उनका परिवार बुलंदशहर के डिबाई स्थित औरंगाबाद में रहता है। परिवार में पिता अतर सिंह के अलावा मां रानी देवी, तीन भाई चंद्रभान, सूरज और छोटा भाई रूपेंद्र है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
पति ने पत्नी और दो बेटियों का घोंटा गला - फोटो : अमर उजाला
गांव में पिता खेती-बाड़ी करते हैं, चंद्रभान और सूरज सिलाई का काम करते हैं, वहीं रूपेंद्र अभी पढ़ाई कर रहा है। चंद्रभान ने बताया, घर पर सभी लोग जयश्री का इंतजार कर रहे थे। इस बीच सात बजे प्रदीप के मौसा जसवंत का कॉल आया। उसने बताया कि बहन व भांजियों की मौत हो गई है। 

 
विज्ञापन

7 of 13
आरोपी प्रदीप - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दोनों मासूम बच्चियों का क्या दोष था जिसकी उसने हत्या कर दी। चंद्रभान ने आरोप लगाया कि प्रदीप अकेला यह काम नहीं कर सकता है, वारदात में उसके परिजन भी शामिल हैं। 

 

8 of 13
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप के परिवार में उसके बड़े भाई सेठी, पूरन और उसकी मां है। चंद्रभान का आरोप है कि जयश्री और बच्चों की मौत के बाद वह भी फरार हो गए हैं।   करावल नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

9 of 13
delhi triple murder - फोटो : अमर उजाला
रक्षा बंधन के दिन ही पत्नी और दो मासूम बच्चियों की गला घोंटकर कर दी हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शहीद भगत सिंह कालोनी में रक्षा बंधन के दिन ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त जयश्री (28), इशिका (7) और अंटू (5) के रूप में हुई है। दरअसल, जयश्री रक्षा बंधन पर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी।

 

10 of 13
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
इसी बात पर आरोपी ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
 

11 of 13
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप कश्यप (29) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीनों की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। वहीं जयश्री के भाई चंद्रभान का आरोप है कि प्रदीप को शराब पीने के अलावा जुआ खेलने की लत है। इसको लेकर वह जयश्री से झगड़ा करता था। कई बार उसने उसे घर से निकाल भी दिया था।

12 of 13
मां संग दोनों बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से गांव औरंगाबाद, डिबाई, बुलंदशहर की रहने वाली जयश्री का विवाह वर्ष 2017 में करावल नगर की शहीद भगत सिंह कालोनी, गली नंबर-22 निवासी प्रदीप कश्यप से हुई थी। प्रदीप का आजादपुर मंडी में फलों की खरीद-फरोख्त का काम है।
विज्ञापन

13 of 13
Delhi Police - फोटो : adobe stock
शनिवार सुबह करीब 7.15 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि जयश्री और उसकी दोनों बच्चियों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों के शव कमरे में पड़े मिले। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा था कि तीनों को गला घोंटकर मारा गया है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें