डेमो इमेज
दिल्ली परिवहन विभाग अब आपको अपने स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में मां के नाम लिखने का भी विकल्प उपलब्ध कराएगा। अभी तक डीएल पर पिता या फिर पति के नाम लिखने का विकल्प मिलता है। परिवहन अधिकारियों की माने तो इस पर काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल से यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली देश का पहला राज्य होगा जो यह लागू करेगा।