फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आतंकी धमाका: कार की पिछले सीट पर था विस्फोटक...9 की रात से 10 नवंबर तक उमर ने किया ये काम; नए खुलासे

Fri, 14 Nov 2025 10:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि (सीसीटीवी फुटेज में) कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी रखा हुआ देखा जा सकता है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसमें विस्फोटक रखा हुआ था। जानिए मामले में और क्या-क्या आया सामने-
विज्ञापन
1 of 17
क्या उमर ने कार में ही बनाया था बम - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा होने पर सुरक्षा एजेंसियों की जब दबिश बढ़ी तो दिल्ली में बम धमाका करने वाला उमर नबी छटपटाने लगा था। वह बचने के लिए और अपने खौफनाक मंसूबों को पूरा करने के लिए इधर-उधर भागता रहा। जांच में सामने आया है कि उमर फिरोजपुर और मेवात की तरफ भागा। वह नूंह की ओर से हलीलपुर से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चढ़ा था। वह नौ नवंबर की रात से 10 नवंबर की सुबह तक भागता रहा। इसके बाद वह फिरोजपुर की ओर चला गया। यहां एक घंटे गायब रहा फिर वापस लौटा। ये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से वापस फरीदाबाद आ रहा था। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर इसने हलीलपुर टोल के पास कार साइड में लगाई और कार में 3:15 घंटे सोया था। इसके बाद ये नूंह की तरफ से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से फरीदाबाद की ओर उतरा था।
विज्ञापन

2 of 17
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
धमाके के बाद उमर का एक पैर का पंजा ही मिला
लालकिले बम धमाका के बाद आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी का एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही मिले हैं। शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। पैर का पंजा आगे के टायर की व्हील के नीचे मिला था। इस पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि मरने वाला उमर नबी ही था। पुलिस को उमर के शरीर के इन हिस्सों के अलावा मौके से कोई अंग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि कुछ दूर जाकर गिरे अंगों को पंछी-जानवर खा गए होंगे। विस्फोटक के कार के पीछे की सीट पर रखे होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

3 of 17
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
धमाके के बाद कार के पुर्जे 350 फीट दूर तक गए
बम धमाके के पास सबसे पहले पहुंचने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह खत्म हो गई। कार के इंजन का कुछ हिस्सा मौके पर मिला था। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर नबी के शरीर के अंग 250 फीट की दूरी तक गए थे। वहीं कार के पुर्जे 300 से 350 फीट दूर तक गए हैं। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की स्टीयरिंग जैन मंदिर के सामने मिली थी। धमाके से लाल किला चौकी की दीवार भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर के शरीर के बाकी अंग बचे नहीं हैं और बचे हैं तो वह मिल नहीं रहे हैं। अंगों की तलाश की जा रही है।

4 of 17
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
कार की पिछली सीट पर रखा था विस्फोटक
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि (सीसीटीवी फुटेज में) कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी रखा हुआ देखा जा सकता है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसमें विस्फोटक रखा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोटक सफेद रंग के कट्टे में रखा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 17
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
धमाके में ई-रिक्शे का सरिया एक व्यक्ति के आर-पार हो गया
उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब धमाका हुआ तो लालकिला चौकी का स्टाफ चौकी में मौजूद था। चौकी प्रभारी विनोद नैन भी चौकी में थे। धमाके बाद ये स्टाफ सबसे पहले पहुंचा था। इस स्टाफ ने ही घायलों को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाया था। पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक घायल के ई-रिक्शा का सरिया उसके आर-पार हो चुका है। पुलिसकर्मी उसे ऐसे ही उठाकर अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

6 of 17
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
जिंदा जल रहे व्यक्ति को बचाया
उतरी दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमाके बाद जब पुलिसकर्मी लालकिले चौकी से बाहर आए तो देखा कि धमाके वाली कार के आगे वाली कार में एक व्यक्ति जिंदा जल रहा है। पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को कार से निकाला। आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

7 of 17
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

एआईयू ने रद्द की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। संस्था का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम यूनिवर्सिटी के आचरण से मेल नहीं खा रहे। वहीं दूसरी तरफ अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को एडमिनिस्ट्रेशन ने बंद कर दिया है।

8 of 17
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
एआईयू ने अपने बयान में क्या कहा?
एआईयू ने अपने बयान में कहा कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के उपनियमों के अनुसार, किसी भी विश्वविद्यालय की सदस्यता तब तक बनी रहती है जब तक वह 'सद्भावपूर्ण स्थिति' में होता है। हालांकि, मीडिया में आई खबरों के आधार पर यह जानकारी मिली है कि फरीदाबाद, हरियाणा स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय वर्तमान में अच्छी स्थिति में नहीं प्रतीत होता। इसलिए, एआईयू ने निर्णय लिया है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

9 of 17
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन - फोटो : पीटीआई
एनएएसी ने भेजा कारण बताओ नोटिस
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एनएएसी ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर झूठी जानकारी देकर आमजन, अभिभावकों और छात्रों को गुमराह किया है।

10 of 17
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच करती टीम - फोटो : पीटीआई

एनएएसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी ने यह दर्शाया कि उसे परिषद से मान्यता प्राप्त है, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी मान्यता की अवधि कई वर्ष पहले समाप्त हो चुकी है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है कि क्यों उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न की जाए और क्यों उसे भविष्य के मूल्यांकन से अयोग्य घोषित न किया जाए।

11 of 17
दिल्ली में धमाके के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग करते एसएसपी आशीष तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मान्यता की अवधि खत्म होने के बाद भी दिखाई सक्रिय
एनएएसी के अनुसार, अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 23 मार्च 2013 से 22 मार्च 2018 तक 4 में से 3.08 सीजीपीए के साथ ग्रेड ए मान्यता प्राप्त थी। इसी तरह, अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के अंतर्गत आने वाले टीचर एजुकेशन विभाग को 27 मार्च 2011 से 26 मार्च 2016 तक एनएएसी की मान्यता मिली थी।

संबंधित वीडियो-

12 of 17
मस्जिद के बाहर निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ डॉक्टर उमर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोबारा प्रत्यायन के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन वेबसाइट पर पुरानी मान्यता को सक्रिय दिखाकर लोगों को गुमराह किया।

13 of 17
डॉ. उमर और पुलवामा में उसका जमींदोज घर - फोटो : ANI

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खातों में फंडिंग की भी होगी जांच
दिल्ली में बम धमाके, फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक समेत अन्य हथियार बरामद होने और सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तार धौज की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से ही जुड़े हैं। ये मामला सामने आने के बाद अब यूनिवर्सिटी के बैंक खातों व फंडिंग की जांच भी जल्द शुरू होने वाली है। ईडी व आर्थिक अपराध शाखा इन खातों व इनमें आने वाली फंडिंग को लेकर जांच करेंगे।

14 of 17
एनएसजी की टीम जांच करने पहुंची - फोटो : ANI

इन सवालों के जवाबों की तलाश
लाल किला के नजदीक धमाके वाले दिन सुनहरी बाग पार्किंग में उन 3:48 घंटे में आखिर क्या हुआ। क्या डॉक्टर उमर ने इसी पार्किंग में बम तैयार किया। यदि ऐसा है तो क्या उसने अकेले यह सब किया या उसके साथ कुछ और भी लोग थे। तमाम जांच एजेंसियां और दिल्ली पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने का प्रयास कर रही हैं।

15 of 17
लाल किले के पास धमाके की खबर - फोटो : अमर उजाला
कार में बिताये 3.48 घंटे
घटना वाले दिन डॉ. उमर दिल्ली में दिनभर इधर-उधर घूमता रहा। बाद में दोपहर 3.19 बजे वह कार लेकर लाल किला के नजदीक सुनहरी बाग पार्किंग में पहुंच गया। यहां इसने पार्किंग में ही 3.48 घंटे का समय बिताया। इसके बाद उमर 6.48 बजे पार्किंग से निकला। चार मिनट बाद ही लाल किला मेट्रो स्टेशन नंबर-1 के पास कार में धमाका हो गया और कई लोगों की जान चली गई।

16 of 17
दिल्ली बम धमाका - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट के लिए कार की बैटरी का हुआ इस्तेमाल
माना जा रहा है कि बोनट के अंदर ही डेटोनेटर लगाया गया था। जांच दल ने आशंका जाहिर की है कि कार की पिछली सीट पर रखे विस्फोटक को बोनट में डेटोनेटर लगाकर जोड़ा गया।
विज्ञापन

17 of 17
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद में विस्फोट करने के लिए कार की बैटरी का इस्तेमाल किया गया। फॉरेंसिक टीम और जांच एजेंसियां इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही हैं। धमाके से कार के परखच्चे उड़कर कई सौ मीटर दूर जाकर गिरे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें