murder in safdarjung enclave
- फोटो : एएनआई
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सफदरजंग एंक्लेव थानाध्यक्ष शिवराज बिष्ट की देखरेख में इंस्पेक्टर विजय, सफदरजंग चौकी प्रभारी विवेक मलिक, एएसआई सुनील, देवेन्द्र मलिक, सिपाही नेमी व महेश आदि की तीन गाड़ियों में पुलिस टीम नेपाल भारत बॉर्डर भेजी गई। कैब ड्राइवर इनको लेकर शनिवार रात नौ बजे चला था और सुबह चार बजे नेपाल-भारत बॉर्डर पर छोड़ दिया था। दिल्ली पुलिस ने लखीमपुर खीरी पुलिस को अलर्ट किया। एसएसपी लखीमपुर खीरी से बात की गई। यूपी पुलिस ने बॉर्डर के पास गौरफात्ता इलाके से चारों आरोपियों को पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस रविवार शाम को चारों को दिल्ली ले आई है। इनके कब्जे से लूटे गए 55 हजार रुपये, ज्वेलरी व वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।
आरोपी दिल्ली में गार्ड, चौकीदार व घरेलू नौकर का काम करते थे। राजेश ने ज्ञानेन्द्र के साथ लूटपाट की साजिश रची थी। सभी आरोपी अपने-अपने मालिकों की दौलत के बारे में बात करते रहते थे।