राजधानी में बुधवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने सभी को हाल बेहाल कर दिया है। वीवीआईपी इलाकों से लेकर आम रास्तों पर जलभराव हो गया। इसके चलते दिल्ली सरकार के तमाम विभागों और तीनों नगर निगम समेत अन्य संबंधित एजेंसियों की पूरी तरह पोल खुल गई।
विज्ञापन
2 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की 125 जगहों सहित कुल तीन सौ से अधिक स्थानों पर जबर्दस्त जलभराव हो गया। नगर निगम के व पीडब्ल्यूडी के पंप पानी निकालने में नाकाम हो गए और नाले, नालियां और सीवरेज ओवर फ्लो हो गए। इसके चलते सभी मुख्य सड़कें, अंडर पास और गलियां जलमग्न हो गई। कई स्थानों पर उनमें कई-कई फुट पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
3 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
जखीरा अंडरपास में तो इतना पानी जमा हो गया कि वहां पांच बसें और उनमें सवार यात्री फंस गए। एक बस के यात्रियों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई और उन्हें बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से सीढ़ी लगाकर निकाला गया। इसके अलावा अनेक कालोनियों और मार्केटों में घरों व दुकानों में पानी घुस गया। समस्त संबंधित विभागों के पास जलभराव की सैंकड़ों शिकायतें पहुंची।
4 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी निवासी सुबह बच्चों को स्कूल भेजने और स्वयं कार्यालय जाने की तैयारी लगे हुए थे। इसी बीच मूसलाधार बारिश होनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में लोगों के घरों के दरवाजे पर पानी जमा हो गया और वह घरों में ही कैद हो गए। वहीं बारिश से पहले घरों से निकल लोग रास्ते में सड़कों पर फंस गए।
विज्ञापन
5 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल सड़कें नहर में तब्दील हो गई। इस कारण उनके वाहन पानी में फंस गए। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर बने अंडरपास ने तालाब का रूप ले लिया। सड़कों-गलियों और अंडरपास में बारिश बंद होने के कई घंटे तक पानी जमा रहा। बारिश के दौरान नाले-नालियों और सीवरेज में पानी आगे बढने के बजाए सड़कों और गलिया में बहने लगा।
विज्ञापन
6 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली इलाका भी पानी में डूबा- चाणक्यपुरी इलाका भी पानी में डूब गया। यहां शांति पथ से पंचशील मार्ग तक इतना पानी भर गया था कि सड़क का डिवाइडर भी डूब गया था। पंचशील मार्ग पर ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के दूतावास के बीच सड़क तालाब में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
7 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
यहां कारों और बसों में पानी भर गया। लोग पानी में भीगने सेब बचने के लिए सीटों पर चढ़ गए। तीन मूर्ति रोड पर भी जबरदस्त जलभराव हुआ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन में बारिश के बाद पानी ही पानी नजर आया।
8 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
पानी में बसें डूबी- राजधानी में जलभराव की सबसे भयानक स्थिति जखीरा अंडरपास में पैदा हुई। यहां पानी में पांच बसें डूब गई। बसों में सीटों तक पानी भर गया। यात्रियों को छत के पिछले हिस्से में आपातकालीन स्थिति के लिए लगे ढक्कन को हटाकर बस निकाला। यात्रियों को पहले छत पर ले जाया गया। इसके बाद बस एवं अंडरपास की बनी दीवार के बीच सीडी लगाकर लोगों को बचाया गया।
9 of 10
बारिश से बेहाल दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए नाव की जरूरत है। अमेरिका के विदेश मंत्री हों या फिर क्रिकेटर गौतम गंभीर दोनों का ऐसा ही मानना है। बुधवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद जलभराव और जाम से उकताए लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा उतारा। आम हो या खास सभी ने सरकारों, नगर निकायों और राजनीतिज्ञों के खिलाफ भी आवाज उठाई।
कोई गुस्सा दिखा रहा था तो कोई मजाक उड़ा रहा था। सोशल मीडिया पर बारिश की इतनी चर्चा हुई कि एक समय ट्विटर पर यह टॉप ट्रेंड में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इस चर्चा में शामिल होने वालों में सिर्फ दिल्ली के आम लोग नहीं खास क्रिकेटर भी शामिल हुए। गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा अब तो दिल्ली में चलने के लिए नाव की जरूरत है।