फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस हुई हैरान

Fri, 14 Dec 2018 06:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार रात को वैगनआर कार सवार युवक सुशील चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध लोगों का स्केच जारी किया है। पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने वाले शख्स की पहचान भी गुप्त रखने के लिए कहा है। इधर सुशील की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत गोली लगने से नहीं बल्कि चाकू लगने के कारण हुई।
विज्ञापन

2 of 5
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। परिवार लगातार सुशील के दोस्त कार्तिक पर ही उसकी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इधर पुलिस परिवार के आरोपों को मानने को तैयार नहीं है। सुशील के भाई मुकेश ने आरोप लगाया है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान उसके भाई के साथ मौजूद दोस्त व तीनों लड़कियां गोली लगने से उसकी मौत के बारे में बताते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी कार में सुशील के साथ पांचों लोगों के बयान पर गोली लगने का मामला दर्ज कर लिया। परिवार का आरोप था कि क्या पुलिस को सुशील की जांघ में हुए घाव को देखकर पता नहीं चला था कि उसे चाकू लगा या गोली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

4 of 5
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने मांग की है कि पुलिस कार में मौजूद कार्तिक व अन्नू से सख्ती से पूछताछ करे। परिवार का कहना है कि कहीं रोडरेज का बहाना बनाकर सुशील की बाहरी लोगों से हत्या तो नहीं करा दी गई। सोमवार देर रात को गीता कॉलोनी के पास लूप पर चढ़ते समय बदमाशों ने कहासुनी के बाद सुशील की हत्या कर दी थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
road rage in delhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आधा दर्जन टीम बनाकर छानबीन शुरू की...
सुशील की हत्या के बाद पुलिस ने आधा दर्जन टीमें बनाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिले के एएटीएस और स्पेशल स्टॉफ को भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने कार से साक्ष्य भी जुटाए हैं। इसके अलावा पुलिस कार में मौजूद सुशील के दोनों दोस्त व तीनों युवतियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें