फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 54.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज, सड़कें रहीं जलमग्न

Fri, 21 Aug 2020 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न - फोटो : amar ujala
राजधानी में झमाझम बारिश के दूसरे दिन दिल्ली की जलमग्न सड़कों की एक बार फिर तस्वीरें देखने को मिली। इस वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। राजधानी में पिछले नौ घंटे में 8.2 मिलीमीटर और पिछले 24 घंटे में कुल 54.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए थे। इसके बाद झमाझम बारिश का दौर जारी हुआ। इस वजह से सुबह से ही राजधानी में जलजमाव की स्थिति बन चुकी थी। इस कारण सुबह नौकरी पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। वहीं, दोपहर बाद फिर इंद्रदेव मेहरबान हुए और तेज बारिश हुई। इस वजह से भी राजधानी के कई इलाके जलमग्न रहे। तेज बारिश के कारण पूर्वी निगम के अंतर्गत आने वाले त्रिलोकपुरी, गोविंदपुरा, मंडावली और जाफराबाद इलाके में इमारतों को नुकसान पहुंचा वहीं, पांच जगहों पर पेड़ गिरने के अलावा 11 स्थानों पर जल जमाव की समस्या रही। इनमें कुछ पुराने स्थानों में शामिल मंडावली अंडरपास, कृष्णा नगर, शाहदरा, सीमापुरी व नंद नगरी आदि इलाकों में जलजमाव की स्थिति सुबह से ही बनी रही। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें - फोटो : amar ujala
वहीं, दक्षिणी निगम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में दो जगहों पर इमारतों को भारी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा। इसमें दक्षिणपुरी और मालवीय नगर इलाके शामिल रहे। इसके अलावा 18 स्थानों पर जलजमाव की शिकायतें मिली।

4 of 5
दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें - फोटो : amar ujala
जलजमाव के कारण रेंगते रहे वाहन
बारिश के कारण हुए जलजमाव की वजह से सुबह से शाम तक विभिन्न इलाकों में वाहन रेंगते रहे। सबसे अधिक परेशानी पीक आवर में रही जब लोगों को जाम में फस कर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें - फोटो : amar ujala
इन जगहों पर रहा जलजमाव
केशवपुरम, किशनगंज, पुल प्रहलादपुर, सदर बाजार, मिठाई पुल के पास, रानी झांसी रोड, आजादपुर, पुरानी सब्जी मंडी घंटाघर, मानसरोवर पार्क, दिलशाद गार्डन, कश्मीरी गेट, सदर बाजार, पुरानी दिल्ली, लोथियान रोड व शादीपुर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें