राजधानी में शुक्रवार को कई इलाकों में दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। हालाँकि अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी रही। अगले तीन दिनों में भी दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के राजधानी में शुक्रवार को हुयी बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। शनिवार और रविवार को दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे । इसके साथ ही आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।
सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस बीच आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बीच तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।