फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Stampede: भगदड़ के बाद स्टेशन पर दर्द और आंसू... किसी की बेटी-पत्नी नहीं मिल रही तो कोई पति को खोज रही

Sun, 16 Feb 2025 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Stampede - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 यात्रियों की मौत हो गई। महाकुंभ में जाने के लिए प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने की अफरा-तफरी में हालात बेकाबू हो गए। भगदड़ के बाद स्टेशन पर दर्द और आंसुओं की कहानी है। योगेश मिश्र परिवार सहित प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने रोते हुए बताया, बेटा मेरे साथ है, पर बेटी व पत्नी का पता नहीं है। समझ नहीं आ रहा, कहां जाऊं। हालत, बेहद खराब हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
पति को आखिरी बार 10 बजे देखा... फिर नहीं मिले
योगेश बताते हैं, उनकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 15 पर थी। एसी-2 का टिकट था। लेकिन, भीड़ इतनी अधिक थी कि किसी भी बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। सब लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे। रेल के टॉयलेट में भी लोग खचाखच भरे हुए थे। बिमला देवी बिलखते हुए बताती हैं, उनके पति हृदयरोगी हैं। उन्हें आखिरी बार 10 बजे देखा था, उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जा रहे एक श्रद्धालु ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर शिवगंगा एक्सप्रेस जा रही थी। गाड़ी के जाते ही सारी भीड़ प्लेटफॉर्म 14 15 पर आ गई। प्रयागराज की ज्यादातर ट्रेनें यहीं से जा रही हैं। प्लेटफॉर्म भीड़ संभाल नहीं पाया और भगदड़ मच गई। भीड़ एस्क्लेटर और स्टेशन के दरवाजों की ओर भागी। इससे ओवरब्रिज एवं सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई। 

 

4 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
बिहार के राजकुमार माझी ने बताया कि वह अपनी पत्नी-बेटी और बेटे के साथ नवादा जिला जा रहे थे। माझी ने बताया, उसकी पत्नी शांति देवी और बेटी पूजा की इस भगदड़ में मौत हुई है। बेटा मिल नहीं रहा। वहीं, पटना के पप्पू ने बताया, हादसे में उन्होंने अपनी मां को गवां दिया है। 
विज्ञापन

5 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल - फोटो : पीटीआई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 18 की मौत
प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ - फोटो : पीटीआई
शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त अमला न होने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी। 
विज्ञापन

7 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ - फोटो : पीटीआई
लोकनायक अस्पताल में आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉ. ऋतु सक्सेना ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 11 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। दो की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल में हुई। रेलवे ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एक की मौत देर रात और हुई है। 

 

8 of 10
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : पीटीआई
एनडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए स्टेशन पहुंच गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पूरी टीम प्रभावितों की मदद में जुटी है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार रात 9:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ की सूचना मिली थी। चार गाड़ियों समेत स्टाफ को मौके पर भेजा गया। 

9 of 10
ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री - फोटो : पीटीआई
उधर, रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी। वहां भारी भीड़ जुटी थी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही थी। उसके यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 12-13 और 14 पर मौजूद थे। लोगों की भीड़ अधिक थी। 

 
विज्ञापन

10 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ - फोटो : पीटीआई
हर घंटे बेचे जा रहे थे पंद्रह सौ टिकट
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हर घंटे रेलवे स्टेशन पर 1500 टिकट बेचे जा रहे थे। उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंचने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें