प्रशांत विहार में जिस जगह पर धमाका हुआ, उससे महज तीन सौ मीटर दूर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का कार्यालय है, जबकि सौ मीटर दूर पुलिस पोस्ट है। ऐसा माना जा रहा है कि विस्फोट करने वाले ने फिर ऐसी जगह को निशाना बनाया, जहां पर हमेशा पुलिस की चहलकदमी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस की मौजूदगी में ऐसी घटना को फिर से अंजाम देना, पुलिस को खुली चुनौती है। हालांकि, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे।