गम में डूबे परिजन, सता रहा बदमाशों का खौफ
एसआई राजकुमार की मौत के बाद से उनके परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी शशि बाला बार-बार रोते हुए अपनी सुध-बुध खो रही थी। राजकुमार घर में इकलौते पुरुष सदस्य थे। मां को इसी बात की चिंता है कि बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो अब उनका क्या होगा। शशिबाला का आरोप है कि वीडियो बनाने का बहाना बनाकर उसके पति को मारा गया है। राजकुमार भी अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। इसीलिए उन्होंने अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए थे। पुलिस ने घर के डीवीआर से सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ली है।