फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder: सीसीटीवी में कैद आफताब की काली करतूत, तीन घंटे में चार बार बाहर गया, ठिकाने लगाए शव के टुकड़े

Sat, 19 Nov 2022 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में नए खुलासा हुआ है। श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज में आरोपी कैद हुआ है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद  शव के कुछ टुकड़े उसी वक्त फेंक दिए थे, जबकि सिर, धड़ और हाथ-पैरों की उंगलियों को फ्रिज में रखा था। आरोपी आफताब ने इन टुकड़ों को 18 अक्तूबर को यानी करीब पांच महीने बाद जंगल में फेंका था। आरोपी एक ही दिन में इन टुकड़ों को फेंककर आया था। उस दिन आरोपी आफताब ने शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक चार चक्कर लगाए थे। इस दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में वह बैग लटका कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर श्रद्धा हत्या मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की हैं। यह हड्डियां जानवरों की नहीं है। 

विज्ञापन

3 of 10
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। 

4 of 10
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस को इसका इंतजार है। इसके बाद ही हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। साथ ही रोहिणी स्थित एफएसएल में फोरेंसिक जांच में भी इसको पुलिस भेजेगी। डीएनए जांच से पता लगेगा कि हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं।

 
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर छतरपुर व महरौली के जंगल में फेंके थे। श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ढूंढने के लिए दक्षिण जिला पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया था। 

 
विज्ञापन

6 of 10
जंगल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को साथ ले जाकर पुलिस अभी भी तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को जंगल से हड्डियों के 13 टुकड़े मिले हैं। जंगल में काफी मात्रा में जंगली जानवर भी रहते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी आफताब ने इसी फ्रिजर का किया इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस को आशंका है कि ये हड्डियां जानवरों की हो सकती है। दक्षिण जिला पुलिस ने इन हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने एम्स के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों से बातचीत में इन हड्डियों के बारे में पूछा था।

 

8 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने बताया है कि सभी हड्डियां इंसान की है, जानवर की नहीं है। हालांकि इस मामले में पुलिस फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट आने के बाद हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। 

 

9 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को अभी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है। इसके लिए पुलिस आए दिन तलाशी अभियान चला रही हैं। 

 
विज्ञापन

10 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जंगल से एक 100 फुटा रोड के पास शव का ऐसा टुकड़ा मिला है, जिससे पता लग रहा है कि वह इंसान का और महिला का है। ऐसे में पुलिस ये मानकर चल रही है कि हड्डियां श्रद्धा के शव के की हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें