इन कारों में लाई गई थी शराब
- फोटो : विवेक निगम
मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया आयोजक कुछ खास लोगों को व्हाट्स एप करते थे। वे मैसेज को आगे फारवर्ड करते थे। महरौली थाना पुलिस ने रेव पार्टी से गिरफ्तार हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-43 निवासी मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगी (25), गाजियाबाद में शालीमार गार्डन के शिव विहार निवासी मनीष तोमर, दिल्ली के हौजखास निवासी पीयूष दत्ता, गाजियाबाद के सराय नजर अली निवासी नवल गोयल, दिल्ली के फतेहपुर बेरी निवासी जय कुमार, दल्लूपुरा निवासी मोहित बैसला, फरीदाबाद के सेक्टर-15 निवासी चिराग और यहीं के आकाशदीप नागर को सोमवार को कोर्ट में पेश किया।