फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो हत्याकांड में नया खुलासा: असल में ये था दंपती के बीच विवाद, इस बात को लेकर दोनों में रहती थी अनबन

Sat, 31 Jan 2026 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। द्वारका में फ्लैट खरीदने को लेकर दंपती में विवाद था। रुपयों को लेकर अनबन रहती थी। 27 लाख में फ्लैट खरीदा था। दंपती किस्त चुका रहे थे। एक दूसरे के परिवार की देखभाल करने पर विवाद होता था।
विज्ञापन
1 of 9
delhi police commando murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में एक और नया खुलास हुआ है। काजल के परिवार के आरोपों के बाद सनसनीखेज हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। परिजन का दावा है कि काजल के पति अंकुर चौधरी का नाम उत्तर प्रदेश के एक पेपर लीक मामले से जुड़ा था, जिसकी पूरी जानकारी काजल को थी। इसी राज के उजागर होने के डर ने काजल को उसके पति अंकुर ने मार डाला। 

एक जानकारी यह भी सामने आई है कि नई दिल्ली के द्वारका मोड़ में फ्लैट खरीदने को लेकर दंपती में विवाद था। दंपती ने फ्लैट को 27 लाख रुपये लोन लेकर खरीदा था। जिसकी वह किस्त चुका रहे थे, लेकिन इस दौरान दोनों के अपने अपने परिवारों को आर्थिक मदद करने पर विवाद होता था।
विज्ञापन

2 of 9
कमांडो काजल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले अंकुर के अपने भाई के परीक्षा का फार्म भरने के पैसे देने को लेकर दंपती में विवाद हुआ था, जो हिंसक हो गया और अंकुर ने अपनी कमांडो पत्नी की डंबल मारकर हत्या कर दी। इस बीच काजल के परिजनों के आरोप ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अंकुर यूपी में पेपर लीक में शामिल था और इस बात की जानकारी काजल को थी। अंकुर को डर था कि उसका राज खुलने पर वह मुसीबत में फंस सकता है।

 

4 of 9
कमांडो काजल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अंकुर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें उससे झगड़े के कारणों के बारे में पूछा गया। अंकुर ने बताया कि काजल उसके परिवार वालों के साथ नहीं रहना चाहती थी। 
विज्ञापन

5 of 9
काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला
द्वारका में 27 लाख रुपये का खरीदा था फ्लैट
उसकी जिद की वजह से उनलोगों ने द्वारका में 27 लाख रुपये कीमत का फ्लैट खरीदा। जिसका दोनों किस्त चुका रहे थे। इस बीच घटना से पहले उसने अपने भाई के परीक्षा फार्म के लिए कुछ पैसे दिए। जिसका काजल विरोध करने लगी, जबकि उसने अपनी शादी के समय दस लाख का कर्ज ले रखा था। 
 
विज्ञापन

6 of 9
काजल और उनका भाई - फोटो : अमर उजाला
अपने परिवार वालों की मदद भी करती थी काजल
उसकी किश्त भी वह भर रही थी। बीच में भी वह अपने परिवार वालों की मदद करती थी। पहले से लाखों रुपये कर्ज होने की बावजूद उसे द्वारका में फ्लैट लेना पड़ा था। 22 जनवरी की रात भाई को पैसे देने की बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होने लगा। डराने के लिए डंबल से उसपर हमला कर दिया, लेकिन डंबल उसके सिर में जा लगा।
विज्ञापन

7 of 9
काजल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पेपर लीक में अंकुर के शामिल होने के आरोप
इसी बीच काजल के परिवार वालों के पेपर लीक में अंकुर के शामिल होने के आरोप के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का दावा है कि काजल के पति अंकुर चौधरी का नाम उत्तर प्रदेश के एक पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ था, जिसकी पूरी जानकारी काजल को थी। 

 

8 of 9
मृतका काजल का भाई और मां - फोटो : एएनआई
राज खुलने के डर से की पत्नी की हत्या
इसी राज के उजागर हो जाने के डर ने अंकुर ने उसकी हत्या की है। काजल के भाई निखिल ने आरोप लगाया है कि अंकुर और उसका एक दोस्त रुड़की में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक सेंटर चलाते थे। इस सेंटर का नाम पेपर लीक मामले और एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
कमांडो काजल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
'मैंने राज उगल दिए तो मुश्किल हो जाएगी'
काजल को जब इस पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली तो वह कई बार इसका जिक्र भी करने लगी थी। निखिल के मुताबिक, काजल मजाक में कहती थी कि मेरठ कांड से तो बच गए, लेकिन अगर मैंने राज उगल दिए तो मुश्किल हो जाएगी। दिल्ली पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि जांच के दौरान ऐसी कोई बात सामने आती है, तो इस पहलू पर भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें