फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजन का हुआ श्रद्धा जैसा हाल: मां-बेटे ने छह महीने पहले की हत्या, टुकड़े कर फ्रिज में रखा, रोज लगाते थे ठिकाने

Mon, 28 Nov 2022 01:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपक के हाथ में शव के टुकड़े और पीछे मां - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली स्थित पांडव नगर में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सोमवार को सुलझा देने का दावा किया है। पुलिस इस हत्या में शामिल महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोपी मां पूनम और बेटे दीपक हैं और जिसकी हत्या की गई थी वो महिला का पति था। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर अंजन दास की हत्या की गई। 
विज्ञापन

2 of 5
बेटे दीपक के हाथ में दिख रही सफेद बोरी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक लाश के अलग-अलग दिन टुकड़े बरामद हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज किया।
विज्ञापन

3 of 5
शव के टुकड़े फेंक कर बाहर निकलते मां-बेटे - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगी हुई थीं। लगभग तीन महीने बाद इस मामले का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम लगी हुई थी। 

4 of 5
हत्यारोपी बेटा दीपक - फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड का खुलासा आरके पुरम क्राइम ब्रांच के एसीपी उमेश की टीम ने किया है। उन्ही की टीम ने मृत अंजन दास की पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां-बेटे को अंजन पर शक था कि उसका संबंध किसी दूसरे के साथ हैं और लगातार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्यारोपी मां और बेटे - फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड में यह बात भी सामने आ रही है कि मां-बेटे ने अंजन को नशे की गोलियां खिलाकर मारा था और इसके बाद उसके टुकड़े-टुकड़े करके त्रिलोकपुरी इलाके में फेंकते थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है यह लोग पांडव नगर इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें