फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पुलिस ने खोला एक और 'अंकित' की हत्या का राज, वजह ऐसी जो सोच भी नहीं सकता कोई

Fri, 05 Oct 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने दावा किय  है कि उसने जहांगीरपुरी इलाके में 1 अक्तूबर को हुई कोचिंग टीचर अंकित की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। अंकित के घरवालों ने उसकी गर्लफ्रेंड के भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अंकित एक लड़की से प्यार करता था, जिसके भाई ने अंकित की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने बाद में लड़की के भाई से पूछताछ के बाद उसे क्लीन चिट दे दी और असली आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है। इस हत्या के पीछे की जो वजह बताई गई है वह सोच से भी परे है।
विज्ञापन

2 of 5
कोचिंग टीचर अंकित - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अंकित के हत्या के आरोप में एक आकाश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आकाश भी जहांगीरपुरी का ही रहने वाला है। इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने जो वजह बतायी है उससे अंकित के परिवार को भी हैरान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अंकित की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह आकाश की प्रेमिका को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
ankit murder
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी असलम खान ने बताया कि गिरफ्तार आकाश इंजीनियरिंग का छात्र है। डीसीपी ने आगे बताया कि आकाश की एक प्रेमिका है जो अंकित की कोचिंग में पढ़ चुकी है। अंकित भी उससे दोस्ती करना चाहता था लेकिन वो लड़की उसे पसंद नहीं करती थी और ना ही उससे दोस्ती करना चाहती थी।

4 of 5
ankit sagar
वो अंकित की इन बातों के बारे में अपने प्रेमी आकाश को भी बताती थी। आकाश इन्हीं सब से बहुत गुस्से में चल रहा था। आकाश इस साल मार्च से ही अंकित को सबक सिखाने के बारे में सोच रहा था। इसके लिए उसने बागपत से कट्टा खरीदा और अंकित के हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ankit sagar
पुलिस के अनुसार आकाश और उसकी प्रेमिका दोनों शादी करना चाहते थे और आकाश की इस तरह की हरकतें आकाश को परेशान कर रही थीं। इसीलिए उसने अंकित के कोचिंग सेंटर में घुसकर उसे गोली मार दी। हालांकि कोचिंग सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गयी और वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें