फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में प्लेन क्रैश: हादसे का शिकार हुआ दिल्ली का पायलट, 2016 में हुई थी शादी

Mon, 29 Oct 2018 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
plane crash in indonesia - फोटो : pti
इंडोनेशिया के जकार्ता से सोमवार सुबह उड़ान भरने के चंद ही मिनटों बाद हवाई जहाज समुद्र में क्रैश हो गया। लॉयन एयर के इस जहाज को दिल्ली के मयूर विहार निवासी कैप्टन भव्य सुनेजा (32) उड़ा रहे थे। प्लेन क्रैश होने की खबर सुबह ही उनके घर पहुंच गई। हादसे की खबर मिलते ही भव्य के रिश्तेदार और पड़ोसियों का घर पर तांता लग गया।
विज्ञापन

2 of 5
plane crash in indonesia - फोटो : pti
भव्य का परिवार हादसे में उसकी मौत की बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। परिवार को अब भी आस है कि कहीं से कोई ऐसी खबर आएगी, जिससे उन्हें पता चलेगा कि बेटा हादसे के बाद भी सकुशल है। हालांकि इंडोनेशिया की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी के भी सकुशल बचने की उम्मीद न के बराबर है। जानकारी के अनुसार, भव्य सुनेजा परिवार के साथ 49सी, पॉकेट-4, डीडीए फ्लैट, मयूर विहार फेज-1 में रहते थे। परिवार में पिता गुलशन सुनेजा, मां संगीता सुनेजा और छोटी बहन रोहानी है। पिता का कंसल्टेंसी का काम है। मां संगीता एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी करती है।
विज्ञापन

3 of 5
plane crash in indonesia - फोटो : pti
बहन रोहानी ने भाई के पास ही इंडोनेशिया में रहकर एयर होस्टेस का कोर्स किया है। दो माह पूर्व ही वह भारत आई थी। वहीं मयूर विहार के एहलकॉन पब्लिक स्कूल से पढ़कर पायलट का कोर्स करने वाले भव्य ने 2009 में पायलट का लाइसेंस लेकर 2011 में इंडोनेशिया की लॉयन एयर को ज्वाइन किया था। परिजनों ने बताया कि भव्य को जहाज उड़ाने का छह हजार से अधिक घंटों का अनुभव था। भव्य की 2016 में गरिमा सेठी नामक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद भव्य पत्नी के साथ इंडोनेशिया शिफ्ट हो गया था। माता-पिता और बहन देर शाम इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गए।

4 of 5
plane crash in indonesia - फोटो : amar ujala
दिवाली पर घर आने वाला था
परिवार के एक करीबी ने बताया कि इस बार दिवाली मनाने के लिए भव्य दिल्ली स्थित अपने घर आने का प्लान कर रहा था, लेकिन सब कुछ खत्म हो गया। दरअसल भव्य अपने परिवार के साथ दिल्ली ही रहना चाहता था। लॉयन एयर ज्वाइन करने के बाद उसने अपनी मर्जी भी एयर लाइंस के अधिकारियों को बता दी थी। अधिकारियों ने उसे कुछ साल बाद दिल्ली शिफ्ट करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
plane crash in indonesia - फोटो : pti
नम हुईं पड़ोसियों की आंखें
भव्य के पड़ोसी केएस चौहान की आंखों से आंसू टपक रहे थे। थर्राती हुई आवाज में उन्होंने बताया कि भव्य को उन्होंने गोद में खिलाया था। भारत आने के बाद वह उनसे विशेष तौर पर मिलने आते थे, लेकिन हादसे में सब कुछ खत्म हो गया। एक अन्य पड़ोसी व आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अनिल गुप्ता ने बताया कि गुलशन सुनेजा 30 साल से उनके दोस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें