फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड बाय 2018, नए साल के स्वागत को जश्न में डूबी दिल्ली, तस्वीरों में देखिए 'दिलवालों' की मस्ती

Mon, 31 Dec 2018 09:15 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नए साल का जश्न मनाते दिल्ली वासी - फोटो : ANI
दिल्ली में नए साल का स्वागत करने के लिए अभी से लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए इंडिया गेट और कनॉट प्लेस का रुख कर रहे हैं। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस पर युवा अपने साथ गिटार लेकर पहुंच रहे हैं और साल 2018 को उसकी धुन पर अलविदा कहते नजर आए। 
 
विज्ञापन

2 of 4
इंडिया गेट - फोटो : ANI
ऐसा कुछ नजारा दिखा इंडिया गेट का जहां पर लोग भारी मात्र में एकत्रित हो रहे हैं। बड़े और बच्चे यहां पर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। एक और जहां नए साल के स्वागत के लिए तैयार होटल व रेस्टोरेंट पूरी तरह भरे पड़े हैं, इसलिए दिल्ली के ये इलाके उनके लिए जन्नत से कम नहीं है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
india gate - फोटो : ANI
यहां पहुंचने वाले लोगों के हाथ में गिटार के अलावा केक भी नजर आए। नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए यहां लोग पूरी तैयारी से पहुंचे हैं। हर तरफ नए साल के आगमन में जश्न का माहौल दिखाई दिया। 

 
विज्ञापन

4 of 4
new year celebration in cp - फोटो : ANI
नए साल के जश्न के लिए दिल्ली पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है। लोगों के जश्न में कोई भंग ने पड़े इसके लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए। सोमवार शाम चौक चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। जगह जगह नाके लगाकर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की और उन पर पुलिस ने कार्रवाई की।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें