मृतक सुनील (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार ओल्ड डबल स्टोरी, लाजपत नगर-चार स्थित मकान मालिक एके दत्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका किराएदार सुनील कुमार (28) कमरे में मृत पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि सुनील की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्जकर एसीपी कालकाजी गोविंद शर्मा की देखरेख में अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष एके गुंजन, एसआई अभिषेक मिश्रा, एसआई ईश्वर व एसआई आरएस डागर की टीम ने जांच शुरू की।