फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन घटा दिल्ली एनसीआर का वायु प्रदूषण, फिर खराब होने की आशंका

Sun, 15 Dec 2019 09:28 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अचानक हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का वायु प्रदूषण शनिवार को लगातार दूसरे दिन कम रहा। हवाओं की गति धीमी होने के बावजूद शनिवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता औसत दर्जे की रही। 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब होगी। सोमवार को हवा दोबारा बेहद खराब स्तर पर पहुंच जाएगी। सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 रहा, जबकि गाजियाबाद का सूचकांक 179 था। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बारिश के बाद घटा प्रदूषण - फोटो : ani
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गुरुग्राम का सूचकांक 171, 123 व 108 रहा। दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का सूचकांक औसत दर्जे पर था। सफर का कहना है कि हवाओं की गति शनिवार को भी 5-7 किमी प्रतिघंटे के बीच रही। इससे प्रदूषण के स्तर में अपेक्षित कमी नहीं आई। 

4 of 5
ठंड से कांपती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
अगर हवा तेज होती तो प्रदूषण संतोषजनक स्तर पर पहुंच सकता था। दूसरी तरफ सीपीसीबी का अनुमान है कि 17 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता में रोज खराबी आएगी। औसत दर्जे से यह एक बार फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली एनसीआर में आग सेंकते लोग - फोटो : pti
वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली एनसीआर का आधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें