फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी!: झमाझम बारिश से गिरा पारा, प्रदूषण में भी आई कमी, छाया अंधेरा; देखें तस्वीरें

Fri, 23 Jan 2026 12:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi-NCR Rain Photos Today: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से मौसम ने अचानक करवट ली है। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में बादल छाए हैं, तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
1 of 8
नोएडा में बारिश से सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से ही हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। नोएडा सहित आसपास के इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं बारिश की वजह से एक्यूआई का स्तर पर गिर गया है। यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
एनसीआर में बारिश 
नोएडा में सुबह से हो रही बारिश की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। बादलों की तेज गरज के साथ शुरू हुई बारिश, सर्दी भी बढ़ी। सुबह के समय बारिश तेज रही लेकिन अब हल्की बारिश हो रही और बादल भी घिरे हुए हैं। बारिश के साथ सर्द हवाएं भी कर रहीं परेशान। नोएडा में सुबह का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में सड़क किनारे जलभराव
नोएडा में सुबह से हल्की बारिश हो रही थी। लगभग 11 बजे के बाद तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भर गया। ऑफिस आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सेक्टर 73 में  पानी सड़क किनारे भर गया।
 

4 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ का असर और तापमान में गिरावट
जनवरी का महीना आमतौर पर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा था। शुक्रवार को मौसम में आए इस बदलाव का मुख्य कारण उत्तर भारत पर सक्रिय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है।
विज्ञापन

5 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने पहले ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की थी। इस बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। इससे ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी।
 
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों में तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। सुबह और रात का तापमान जहां 8-9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस असामान्य गर्माहट का मुख्य कारण एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ था, जो हिमालय क्षेत्र में सक्रिय तो हुआ, लेकिन मैदानी इलाकों में उसका प्रभाव सीमित रहा।
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली में बारिश के दौरान काम पर जाते लोग - फोटो : पीटीआई
आमतौर पर ऐसे विक्षोभ बादल, कोहरा और बारिश लाते हैं, लेकिन इस बार बादल कम छाए और आसमान साफ रहा। इससे सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंचीं, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा। मैदानी इलाकों में एंटी-साइक्लोन जैसी स्थिति ने ठंडी हवाओं को रोक रखा था, और हवा में नमी की कमी से घना कोहरा भी नहीं बन पा रहा था।
विज्ञापन

8 of 8
दिन में ही छाया अंधेरा - फोटो : पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से एक्यूआई में सुधार
दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की वजह से वायु प्रदूषण यानी एक्यूआई में कमी आई है। वहीं तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार,  दिल्ली में न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 4.5 से 7.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें 4.2 से 7.1 डिग्री सेल्सियस का पॉजिटिव बदलाव हुआ है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें