सर्द हवाओं ने दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर के प्रकोप से लोग ठिठुर रहे हैं। मंगलवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इतिहास में दिल्ली में सबसे कम तापमान शून्य डिग्री 27 दिसंबर 1930 को दर्ज हुआ था। वहीं तेज हवाओं के चलते दिल्ली का प्रदूषण भी कम हो गया है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200-300 के बीच दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। आगे देखें तस्वीरें पढ़ें पूरा हाल...