Heavy Rain in Delhi-NCR
- फोटो : अमर उजाला
यहां हुई ज्यादा दिक्कत
राजीव, सुभाष चौक मेदांता रोड, सिग्नेचर टावर, हुडा सिटी सेंटर मैट्रो स्टेशन, गोल्फ कोर्स रोड के अंडरपास में बरसात के बाद पानी भर गया। अंडरपास का पानी पूरी रात की मशक्कत के बाद सुबह दस बजे तक निकाल दिया गया। बसई-धनकोट रोड, बस अड्डा, सेक्टर 12 से शीतला माता मंदिर रोड, सेक्टर 65, 67, 77 रोड नरसिंहपुर, खांडसा में हाइवे की मुख्य और सर्विस लेन, सनसिटी, साउथ सिटी फेज एक और दो, बख्तावर चौक, सुभाष चौक, सेक्टर 3, 5 और 6, सेक्टर 4, 10, 9, 9 ए, 102 से 109 की सभी सड़कों सहित पुराने शहर की दर्जन भर कॉलोनियों का बुरा हाल रहा।