दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दिन में अचानक बादल छा जाने और हल्की बारिश और ओले पड़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम में पहले ज्यादा ठंड बढ़ गई है और खबर है कि वायु गुणवत्ता भी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी एक साथ हुई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गाजीपुर डेयरी इलाके और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 दिसंबर को मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ सकती है।