12 जनवरी के बाद से फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को भारी हिमपात हुआ। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश ने दिन का पारा और गिरा दिया। हिमाचल प्रदेश के केलांग में पारा -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में बर्फबारी से 300 गांवों पूरी तरह ढंक चुके हैं। केदारनाथ में सात फुट तक बर्फ जमी है। कश्मीर के कठुआ में बर्फबारी से मकान गिरने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।