फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पिछले नौ सालों में 30 जून सबसे गर्म, 4-6 जुलाई तक राजधानी पहुंचेगा मानसून 

Mon, 01 Jul 2019 09:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड - फोटो : जी पाल
दिल्ली में रविवार, 30 जून का दिन पिछले नौ सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम पारा 32 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को दिनभर परेशान किया। उधर, गर्मी के कारण दिल्ली सरकार ने 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : जी पाल
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 30-40 किमी की रफ्तार से आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : पीटीआई
2 जुलाई से हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में यूपी के कई इलाकों में मानसून पहुंचेगा और दिल्ली में इसे पहुंचने में 4-6 जुलाई लग जाएंगे। यानी दिल्ली को गर्मी से राहत 4 जुलाई के बाद ही मिलने के आसार हैं।

4 of 5
- फोटो : पीटीआई
नोएडा में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग रविवार को लोग परेशान रहे। छुट्टी का दिन होने के बाद भी सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम दिखी। जिसे जरूरी काम था, वही बाहर निकला अन्यथा ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। शहर में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जो रुक रुककर पूरे हफ्ते होने की उम्मीद है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : विवेक निगम
इस बार मानसून का प्रवेश देरी से हुआ है। साथ ही बारिश भी कम होने की संभावना है। पानी का संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि यह हफ्ता शहरवासियों के लिए राहत की खबर लेकर आएगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम 43 एवं न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले हफ्ते फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें