फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश के आसार, एक अगस्त के बाद हरियाणा में भी बरसेंगे बादल

Tue, 30 Jul 2019 08:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश का आनंद लेते लोग - फोटो : एसपी सिंह
दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के महीने में भी गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। जहां सोमवार(29 जुलाई) आठ साल में सबसे गर्म दिन रहा, वहीं मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मौसम का यह मिजाज एक अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। तीन अगस्त तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं एक अगस्त के बाद दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दिल्ली में बीते दो दिन से तेज बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 27.1 डिग्री रहा। यह बीते आठ वर्षों में 29 जुलाई का सबसे अधिक तापमान रहा। हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

4 of 5
बारिश - फोटो : लाल सिंह
सोमवार को भी बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड में 5.5 मिमी व पालम में 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। सुबह के बाद बारिश नहीं होने से थोड़ी गर्मी बढ़ गई और नमी में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। उमस होने से लोग पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश - फोटो : पीटीआई
आठ वर्षों में 29 जुलाई का तापमान
2011-       34.0
2012        35.0
2013        36.0
2014        33.0
2015        34.0
2016        33.0
2017        36.0
2018        32.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें