फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ठंड का कहर: NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, दो दिन ऐसा रहेगा मौसम... IMD का अलर्ट; देखें तस्वीरें

Mon, 23 Dec 2024 09:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi-NCR Weather Update: Delhi-NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत एनसीआर में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज बारिश हुई तो प्रदूषण से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सोमवार सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी होने से मौसम में हल्का बदलाव आया है। हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
कर्तव्य पथ पर सुबह-सुबह घुमते युवा - फोटो : भूपिंदर सिंह
आज हल्की बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे राजधानी में सोमवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
ठंड से बचने के लिए अलाव - फोटो : एएनआई
न्यूनतम तापमान 7.3 दर्ज, दो दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता रही। पूसा में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

4 of 8
शेल्टर होम में सोते लोग - फोटो : एएनआई
वहीं दिल्ली में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से एक बार फिर आबोहवा दम घोंटू हो गई है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार से प्रदूषण में सुधार होने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 8
कर्तव्य पथ पर सेना से जवान - फोटो : एएनआई
क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में शीतलहर
क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमाने वाली ठंड तो मैदानों में शीतलहर जोर पकड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी-नाले जम गए हैं। तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और सर्द होने का अनुमान है। हिमाचल में बर्फबारी तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछेक जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली में सर्दी - फोटो : एएनआई
मौसम विभाग की भविष्यवाणी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग और पालम क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी की सर्द सुबह कई जगह कोहरे में लिपटी नजर आई थी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था।
 
विज्ञापन

7 of 8
बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद
31 दिसंबर तक ऐसे रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 31 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षेभ का असर रहेगा। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम शुष्क होने के बाद भी रात के समय तापमान लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली में बूंदाबांदी - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से मौसम बदला
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। दिल्ली में कई जगह कोहरा है। हल्की सर्द हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली से सटे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें