फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

Fri, 27 Sep 2019 01:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पूरे उत्तर भारत में बारिश से लोग हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दिन में हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं हुई है लेकिन सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार दिन में हुई बारिश कहीं तेज तो कहीं धीमी हुई है। मौसम वैज्ञानिक पहले ही इस हफ्ते में हल्की बारिश और सुहाने मौसम की भविष्यवाणी कर चुके हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि बारिश से लोगों को राहत ही मिल रही है बल्कि उत्तर भारत के कई भागों जैसे यूपी, देहरादून और हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश ने कहर मचा दिया है और वहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
काशी में बारिश का कहर
वाराणसी में बीते 48 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों ओर फैले पानी के बीच लोगों का जीना दूभर हो गया है। आफत बनकर बरस रही बारिश ने पूर्वांचल में अबतक नौ लोगों की जान ले ली है।
विज्ञापन

3 of 7
बारिश - फोटो : amar ujala
लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश से परेशान लोग
यूपी में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोगों की जान पर बन आई है। बाराबंकी में जहां दीवार व मकान गिरने से छात्र व महिला की जान चली गई। वहीं रायबरेली में भी दीवार गिरने से दो की मौत हो गई। वहीं अंबेडकरनगर में एक जान चली गई। इस बीच मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई जिलों में इंटर तक के स्कूल शुक्रवार के लिए बंद कर दिए गये हैं। सीतापुर में तटबंध टूटने से 52 गांवों पर खतरा मंडराने लगा है।

4 of 7
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
अवध में बुधवार रात शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को पूरे दिन जारी रहा। इसके चलते गांवों में कच्चे मकान ढहने की कई घटनाएं सामने आयीं। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के वदीपुर मजरे इस्माइलपुर निवासी मोबीन का आठ वर्षीय का बेटा उमेर स्कूल से लौटा ही था कि उसके ऊपर घर की छत और दीवार ढह गई। मलबे में दबने से घायल उमेर को परिवारीजन एक निजी अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
बारिश का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र में परसोला गांव निवासी वृद्धा बृजरानी पत्नी सुरेश की छत गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। उधर रायबरेली में के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे ककोरन गांव निवासी शाहिद अली की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। जिसके मलबे में दबकर शाहिद की बेटी बीना (3) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समीमुननिशा (35) घायल हो गई। 
विज्ञापन

6 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में आफत की बारिश
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मक्की की फसल तबाह हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन से सड़कें बाधित हो गई हैं। चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित आधा दर्जन मार्ग जगह-जगह भूस्खलन से बाधित हो गए हैं। रजेरा के पास भारी भूस्खलन हुआ। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त
देहरादून में शुक्रवार तड़के हुई बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा नुकसान क्लेमेंटटाऊन क्षेत्र में हुआ है। वहां लोगों के घर में पानी इस कदर घुसा कि सारा सामान तक खराब हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशारोड़ी क्षेत्र में बादल फटने की भी सूचना है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि साल 2013 के बाद इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह के हालात पैदा हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें