फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा, गाजियाबाद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा की वायु गंभीर श्रेणी में

Fri, 04 Dec 2020 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा - फोटो : amar ujala
पिछले कुछ दिनों से बहुत खराब श्रेणी में नीचले स्तर पर बनी हुई दिल्ली की हवा शुक्रवार को  48 अंकों की बढ़ोतरी के साथ फिर बिगड़ गई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में शामिल गाजियाबाद, नोएडा ग्रेटर व नोएडा की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। शनिवार सुबह तक दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में भी पहुंच सकती है। हालांकि, शाम तक इसमें सुधार होने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 341, बुधवार को 373, मंगलवार को 367, सोमवार को 318, रविवार को 256, शनिवार को 236 व शुक्रवार को 137 रहा था।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में करीब 302 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं, हालांकि इससे उत्पन्न होने वाले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की प्रदूषण में कोई हिस्सेदारी दर्ज नहीं की गई, जबकि इससे एक दिन पहले 249 पराली जलाने की घटनाओं के साथ यह 2 फ़ीसदी और बुधवार को 316 घटनाओं के साथ 3 फ़ीसदी दर्ज की गई थी।

सफर के अनुसार, पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में भी पिछले 24 घंटों में इजाफा हुआ है। इस कड़ी में पीएम 10 का स्तर 348 और पीएम 2.5 का स्तर 203 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा है। इससे एक दिन पहले पीएम 10 का स्तर 270 और पीएम 2.5 का स्तर 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा था। पीएम 10 का स्तर 100 से कम पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।

 शुक्रवार को बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से दिन भर दिल्ली- एनसीआर स्मॉग की चादर में दिखा। वहीं, लोगों को आंखों में जलन के साथ गले में खराश के दिक्कत भी हुई। सफर के अनुसार, शनिवार की सुबह तक प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। हालांकि, शाम तक इसमें थोड़ा सुधार हो सकता है। इसके बाद वेंटिलेशन इंडेक्स के बेहतर होने की वजह से आगामी 6 और 7 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन

2 of 5
फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा - फोटो : amar ujala
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद रहे सबसे प्रदूषित शहर
एक दिन पहले साफ हुई एनसीआर के शहरों की हवा शुक्रवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इसमें मुख्य रूप से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा शामिल रहे। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद हवा के सूचकांक में बढ़ोतरी के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहे।
विज्ञापन

3 of 5
फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा - फोटो : amar ujala
गंभीर  श्रेणी में दर्ज किए गए दिल्ली के विभिन्न इलाके
दिल्ली की हवा बिगड़ने के वजह से विभिन्न इलाके भी गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए। इसमें बवाना 452 के वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा।

4 of 5
फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा - फोटो : amar ujala
दिल्ली के हॉटस्पॉट
आनंद विहार 431 
अशोक विहार 436
 बवाना 452
चांदनी चौक 419
मुंडका 411
नरेला 444
पटपड़गंज 406
पंजाबी बाग 404
विवेक विहार 429
वजीरपुर 425 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा - फोटो : amar ujala
दिल्ली -एनसीआर के आंकड़े
नोएडा-414
ग्रेटर नोएडा- 415
गाजियाबाद-440
गुरुग्राम-318
फरीदाबाद-383
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें