फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बेहद खराब श्रेणी में रही हवा, ये रहे देश में 5 सबसे प्रदूषित शहर

Sun, 25 Oct 2020 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/फरीदाबाद/गुरुग्राम
विज्ञापन
एनएच 9 पर रात को कुछ ऐसा रहा नजारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के शहरों को रविवार को भी स्मॉग से राहत नहीं मिली। दिल्ली में सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया, लेकिन शाम तक बेहद खराब श्रेणी में आ गया। हालांकि औसत एक्यूआई 349 रहा।   

विज्ञापन


उधर, फरीदाबाद में हवा लगातार बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। हालांकि शनिवार के मुकाबले एक्यूआई 27 अंक की गिरावट के साथ 350 और  गुरुग्राम में 317 रहा। एनसीआर के शहरों में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 392 दर्ज किया गया, जो देश में कलबुर्गी (453) के बाद दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।

सफर का अनुमान है कि सोमवार से हवा की गति में वृद्धि होने के साथ वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। 
 

अक्षरधाम के पास भी दिखा स्मॉग - फोटो : amar ujala
राजधानी में हवा का स्तर दिनभर बेहद खराब श्रेणी में बना रहा। इस वजह से अधिकतर इलाकों में स्मॉग की चादर छाई रही। हॉटस्पॉट मुंडका में एक्यूआई 423, जहांगीरपुरी में 416 और बवाना में 422 रहा, जो गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि शाम तक यहां हवा गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में आ गई।

कई इलाकों में किया गया पानी का छिड़काव - फोटो : amar ujala
सफर के आंकड़ों के अनुसार निचली सतह पर वायु की गति कम होने और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रुख होने से राजधानी में प्रदूषण बढ़ा। यही वजह है कि रविवार को भी पराली के जलने के कारण पीएम 2.5 की प्रदूषण में हिस्सेदारी 19 फीसदी रही, जबकि शनिवार को पराली जलाने की 867 घटनाएं दर्ज की गई थीं। राजधानी में विभिन्न जगहों पर 36 वायु मानक स्टेशन लगे हैं। वहीं, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ने  रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान छेड़ रखा है। इससे प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी की गिरावट होने का अनुमान है। 

प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए किया गया पानी का छिड़काव - फोटो : amar ujala
कहां कितना रहा एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा       392
गाजियाबाद       379
नोएडा              362        
फरीदाबाद        350
दिल्ली              349
गुरुग्राम            317

 
विज्ञापन

वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
देश में 5 सबसे प्रदूषित शहर
कलबुर्गी        453
ग्रेटर नोएडा   392
गाजियाबाद   379
बुलंदशहर    369
मेरठ           363
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें