अक्षरधाम के पास भी दिखा स्मॉग
- फोटो : amar ujala
राजधानी में हवा का स्तर दिनभर बेहद खराब श्रेणी में बना रहा। इस वजह से अधिकतर इलाकों में स्मॉग की चादर छाई रही। हॉटस्पॉट मुंडका में एक्यूआई 423, जहांगीरपुरी में 416 और बवाना में 422 रहा, जो गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि शाम तक यहां हवा गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में आ गई।
कई इलाकों में किया गया पानी का छिड़काव
- फोटो : amar ujala
सफर के आंकड़ों के अनुसार निचली सतह पर वायु की गति कम होने और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रुख होने से राजधानी में प्रदूषण बढ़ा। यही वजह है कि रविवार को भी पराली के जलने के कारण पीएम 2.5 की प्रदूषण में हिस्सेदारी 19 फीसदी रही, जबकि शनिवार को पराली जलाने की 867 घटनाएं दर्ज की गई थीं। राजधानी में विभिन्न जगहों पर 36 वायु मानक स्टेशन लगे हैं। वहीं, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान छेड़ रखा है। इससे प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी की गिरावट होने का अनुमान है।
प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए किया गया पानी का छिड़काव
- फोटो : amar ujala