फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2020: दिल्ली मेट्रो की एडवाइजरी, ये स्टेशन रहेंगे बंद, पार्किंग की इजाजत नहीं

Sun, 26 Jan 2020 05:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली-एनसीआर में पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर भी इसका असर देखा जा रहा है। 
सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यानि कि यात्री पहले एडवाइजरी देख लें और फिर घर से निकलें।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
डीएमआरसी की एडवाइजरी के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली मेट्रो पार्किंग की सुविधा आज 26 जनवरी को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद रहेंगी। पार्किंग में नियमित रूप से खड़े वाहनों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा पार्किंग में किसी नई गाड़ी की एंट्री नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
yellow line metro
वहीं, रविवार को मेट्रो सेवाओं के येलो और वॉयलेट लाइन पर शेड्यूल में बदलाव भी होगा। गणतंत्र दिवस की परेड के समय छह मेट्रो स्टेशन-सेंट्रल सेक्रेटेरियट, उद्योग भवन, पटेल चौक, रेस कोर्स, मंडी हाउस और प्रगति मैदान बंद रहेंगे। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी की सुविधा रविवार की सुबह से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। सेंट्रल सेक्रेटेरियट पर मेट्रो रुकेंगी लेकिन यात्री बाहर या अंदर नहीं आ पाएंगे, उन्हें येलो और वॉयलेट लाइन के बीच इंटरचेंज करने की सुविधा ही मिल पाएगी। 
 

4 of 6
delhi metro - फोटो : twitter
इसके अलावा पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर भी सुबह 8:45 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकासी की सुविधा नहीं होगी। वॉयलेट लाइन के सभी मेट्रो स्टेशन दिनभर खुलेंगे, पर आईटीओ, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला के कुछ गेट दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी को सुबह 9.50 बजे शुरू होगी। परेड से संबंधित कार्यक्रम इंडिया गेट पर सुबह नौ बजे शुरू हो जाएंगे। परेड में किसी तरह की बाधा न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा चक्र को चार भागों में बांटा गया है। परेड विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रेड फोर्ट चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi police
दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं को 25 जनवरी की रात से ही सील कर दिया जाएगा। विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ 25 जनवरी की शाम छह बजे आम वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद तक जारी रहेगी। 25 जनवरी की रात 11 बजे से राजपथ पर क्रॉस ट्रैफिक बंद हो जाएगा और 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक बंद रहेगा। इंडिया गेट 25 व 26 जनवरी की रात दो बजे बंद हो जाएगा। तिलक मार्ग पर 26 जनवरी की सुबह दस बजे से ट्रैफिक बंद हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें