फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू हत्याकांड: सुबह उठकर किया योग, फिर छोटे बेटे को कमरे में किया बंद और चाकू लेकर...

Sat, 07 Dec 2019 03:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के रोहिणी में एक शख्स ने अपने शक के चलते पूरा परिवार तबाह कर लिया। उसे अपनी पत्नी और बहू पर इतना ज्यादा शक था कि उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उसके शक की वजह से ही आरोपी को छोड़कर पूरा परिवार गुरुग्राम शिफ्ट होने वाला था। आरोपी को डर था कि सास-बहू उसके सामने ऐसी हैं तो गुरुग्राम में जब अकेले रहने लगेंगी तो क्या करेंगी, इसलिए उसने हत्या की योजना बनाई। आगे जानिए कैसे बनाई पूरी हत्या की योजना और कैसे दिया वारदात को अंजाम...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
योग करने के बाद दिया वारदात को अंजाम 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुबह चार बजे उठने के बाद वह रोज की तरह योग किया। लेकिन उसने घटना को अंजाम देने की योजना रात में ही बना ली थी। इसलिए योग करने में उसका मन नहीं लग रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उसने जिस कमरे में बेटा सो रहा था उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अपनी पत्नी के कमरे में आकर उसके पेट में चाकू से हमला किया। हमला होते ही उसकी पत्नी उसे धक्का देते हुए चिल्लाती हुई भागी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कि बहू जाग जाती वह उसके कमरे में पहुंचकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। उसने बहू पर करीब दर्जन भर वार किए। इसी दौरान उसकी पत्नी ने बेटे के कमरे का दरवाजा खोल दिया। उसका बेटा बहू के कमरे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
double murder in rohini - फोटो : अमर उजाला
पिता को भाभी पर चाकू से हमला करते देख उसने बीच बचाव किया और पिता को धक्का दे दिया और एक कमरे में उसे बंद कर दिया। उसके बाद घायल मां और भाभी को बाहर निकालकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें