फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दरिंदा बाप, तीन बच्चों का गला काटते जिसके न कांपे हाथ, पत्नी को भी काटा

Mon, 24 Jun 2019 11:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
murder in mehruali - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार सुबह एक घटना ने ऐसी सनसनी मचाई कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वो यही कह रहा है कि एक शख्स आखिर कैसे अपना पूरा परिवार एक झटके में खत्म कर सकता है। ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि पेशे से टीचर एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र शुक्ला जो पेशे से ट्यूशन टीचर हैं अपने परिवार के साथ महरौली में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी अर्चना और तीन बच्चे थे। आरोपी की सास भी उनके साथ ही रहती है। शुक्रवार देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच आरोपी ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसे पत्थर काटने वाले ग्राइंडर से सबका गला रेता।


विज्ञापन

3 of 8
घर को किया पुलिस ने सील - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह जब उपेंद्र की सास ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर उपेंद्र की सास ने मकान में ही रहने वाले एक शख्स को इस बारे में बताया तो वह आया दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा तो जो मंजर देखा उसे देखकर उन दोनों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

4 of 8
वो घर जहां हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
उपेंद्र की सास और उक्त पड़ोसी ने देखा कि कमरे में खून ही खून फैला हुआ था। चार लाशें इधर-उधर पड़ी थीं और जमीन पर एक कोने में उपेंद्र बैठा हुआ था। ये सब देखते ही उपेंद्र की सास और पड़ोसी नीचे गए और पीसीआर को फोन किया।
विज्ञापन

5 of 8
वह घर जहां हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया है कि वह अवसाद में है और इसी के चलते उसने तीनों कत्ल कर दिए।
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी उपेंद्र और उसकी पत्नी अर्चना(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आरोपी के कमरे से दो नोट भी मिले हैं, एक हिंदी और एक अंग्रेजी में। उन पर लिखा है कि तीनों हत्याओं का जिम्मेदार वहीं है, कोई और नहीं। हालांकि इसकी कोई वजह उसने नोट में नहीं लिखी है।
विज्ञापन

7 of 8
murder in mehruali - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया हो और आरोपी ने कत्ल कर दिया हो। हालांकि अभी पुलिस कुछ साफ नहीं कह सकती।
विज्ञापन

8 of 8
murder in mehruali - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी उपेंद्र शुक्ला महरौली में अपने परिवार के साथ रह रहा था और प्राइवेट ट्यूशन देकर घर का खर्च चलाता था। उसने अपनी बीवी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म एक कागज में लिखकर कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें