फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा में नया मोड़: सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच, सोनू चिकना ने खोला बवाल से पहली रात का राज

Wed, 20 Apr 2022 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान गड़बड़ी फैलाने की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी। एक दिन पहले इसके पूरे इंतजाम किए गए थे। इस बात का खुलासा आरोपी सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस ने किया है। एक दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज भी यह गवाही दे रही है। पुलिस की पूछताछ में सोनू से अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि हनुमान जयंती के दिन कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल को काफी पहले अपने एक परिचित से लिया था और घर में रख रखा था। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनू पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह मूलत: हल्दिया पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह आठ भाई और तीन बहन है। हिंसा के मामले में उसका भाई सलीम गिरफ्तार हो चुका है और उसपर लूट और हत्या का प्रयास का मामला है।
 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी सोनू चिकना को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 28 साल का सोनू नीले कुर्ते में गोली चलाता हुआ दिख रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व दिन में पुलिस ने सोनू के घर पर दबिश दी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी सोनू चिकना - फोटो : अमर उजाला
जहां उसके परिवार वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पथराव में निरीक्षक सतेंद्र खारी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में उसकी एक महिला रिश्तेदार सलमा को गिरफ्तार कर लिया। 

 

4 of 7
हिंसा से एक दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसे एक दिन पहले ही शोभा यात्रा में गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली। उसने बताया कि काफी दिनों से अंसार, सलीम और असलम इसकी तैयारी कर रहे थे। हर साल इस इलाके में शोभायात्रा निकाली जाती है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जहांगीरपुरी बवाल - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने इस बार इसमें गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची। इस बीच पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। जिसमें घटना के एक दिन पहले देर रात दो बजे कुछ युवक लाठी डंडे का इंतजाम करते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दौरान युवकों की स्थानीय लोगों से झड़प भी हुई थी। अब दिल्ली पुलिस स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करेगी, ताकि अदालत में मामले को मजबूती के साथ रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फुटेज को अहम सुराग मान रही है। इस फुटेज के बाद ही पुलिस ने साजिश के एंगल से तफ्तीश शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें