सर्दियों में प्रदूषण और ठंड से होने वाले स्मॉग से निपटने की दिल्ली सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए एंटी स्माग गन का इस्तेमाल किए जाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
anti smog gun
योजना के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर 20 दिसंबर को स्मॉग गन का ट्रायल किया जाएगा। पर्यावरण सचिव अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल को स्मॉग गन के ट्रायल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली
- फोटो : SELF
प्रदूषण से निपटने के लिए बैजल ने सभी संबंधित एजेंसियों और पक्षों की बैठक बुलाई थी। बैठक में बैजल ने एजेंसियों से कहा कि ठोस कूड़े के प्रबंधन को 16 माह में पूरी तरह सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके साथ ही यह भी तय हो जाए कि योजना के क्रियान्वयन के लिए धन कहां से आएगा।
4 of 6
anti smog gun
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली सचिवालय पर स्मॉग गन का ट्रायल भी देखा। बैजल ने तीनों निगमों से यह भी कहा कि लैंडफिल साइट पर मीथेन गैस से लगने वाली आग पर नजर रखी जाए। इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
5 of 6
delhi
एलजी ने कहा कि मैकेनिकल स्वीप मशीनों और वाटर स्प्रिंकल की खरीदारी तय समय में कर ली जाए। बैठक में बैजल ने बताया कि बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन जुलाई 2018 में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
वार्डों में पर्यावरण मार्शल की संख्या बढ़ाएं : एलजी
बैठक में एलजी अनिल बैजल को बताया गया कि सात वार्ड में 14 होमगार्ड को पर्यावरण मार्शल के रूप में तैनात किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग ने बताया कि वह 2000 बसें खरीद रहे हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा वाहनों को प्रदूषण जांच के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वाहन फिटनेस केंद्र को आधुनिक बनाया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के 15 व 10 साल पुराने वाहन सड़कों से हटाए जा रहे हैं। अंत में उपराज्यपाल ने सभी एजेंसियों को पटाखा विरोधी अभियान, वृक्षारोपण अभियान समेत प्रदूषण कम करने के उपायों को तेजी से लागू कराने का निर्देश दिया है।