फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब खत्म होगा ये विवाद, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात नहीं करेंगे अफसर

Fri, 22 Jun 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kejriwal manish
आप पार्टी और दिल्ली के अफसरों के बीच चल रहा गतिरोध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां अफसरों का कहना है कि जब तक सीएम अरविंद केजरीवाल उनसे मुलाकात नहीं करते, तब तक उनका आंदोलन और विरोध जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि अफसरों ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ मीटिंग करने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
lg anil
बता दें कि एलजी अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से आग्रह किया था कि वे अपने अफसरों के साथ बैठक करें, जिससे 4 महीने से चल रहे सरकार और अफसरों के विवाद का हल निकाला जा सके। सीएम ने भी अफसरों को सुरक्षा का आश्वासन दिया था, जिसका आईएएस फोरम ने स्वागत किया था।
विज्ञापन

3 of 4
kejriwal
ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि सीएम जल्द ही अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। इस बीच सीएम का स्वास्थ खराब हो गया, जिसके कारण वह इलाज के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं। वहां से उनकी वापसी 10 दिनों के बाद होगी, ऐसे में माना जा रहा है कि अब सीएम के आने के बाद ही अफसरों से बैठक हो पाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
manish sisodia
इस बीच सूचना मिली थी कि सीएम के बजाय डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। लेकिन गुरुवार सुबह आईएएस जॉइंट फोरम ने स्पष्ट कर दिया है कि वह डिप्टी सीएम के साथ कोई बैठक नहीं करेंगे। फोरम के एक पदाधिकारी ने बताया कि सिर्फ सीएम के साथ बैठक होगी और वो भी सचिवालय में। सीएम निवास पर अगर बैठक हुई तो हम वहां नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें