दिल्ली में सोमवार को छठें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दिल्ली में तैनात एक दानिक्स अफसर में कुछ ऐसा किया जिसके बाद एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। (फोटो क्रेडिटः द हिंदू)
Trending Videos
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद
2 of 5
दरअसल इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार के अफसर व डीडीए के वाइस चेयरमैन के पद पर बतौर ऑफिस ऑन स्पेशल ड्यूटी पर तैनात विश्वमोहन ने एलजी नजीब जंग के पैर छुए। अंग्रेजी अखबार द हिंदू के अनुसार इसी के बाद विवाद पैदा हो गया जिसके बढ़ने पर उन्होंने कहा कि यह अपने सीनियर को सम्मान देने जैसा है इसमें गलत क्या है?
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद
3 of 5
बता दें कि बीते सोमवार को ऑफिस ऑफ चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें चुनाव के दौरान बेहतरीन सेवा देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाना था।
दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद
4 of 5
इस कार्यक्रम में स्पेशल अवार्ड के लिए तीन लोगों को चुना गया था जिसमें दानिक्स के 1993 बैच के अफसर विश्वमोहन भी थे। विश्वमोहन ने अवार्ड पाने के दौरान एलजी के पैर छू लिए थे। इस कार्यक्रम में कुल 25 अधिकारी, विभाग और पत्रकारों को पुरस्कार दिए गए।
विश्वमोहन ने कहा कि ये अपने सीनियरों को सम्मान देने जैसा है। उनकी जगह कोई और भी होता तो वो वही करते। इस मामले पर शायद कोई विवाद न होता लेकिन यह ऐसे वक्त में सामने आया है जब आम आदमी पार्टी की सरकार के एलजी समेत कई अफसरों के साथ विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार और अफसरों के बीच पिछले 31 दिसंबर को इतनी बढ़ी कि दानिक्स ऑफिसर्स एसोसिएशन और एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, यूनियन टेरेटरीज) कैडर आईएएस एसोसिएन के सदस्य सामूहिक छुट्टी पर चले गए थे।